---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: क्या इशारों-इशारों में अनुपम मित्तल ने ली अशनीर ग्रोवर की चुटकी, गुस्से को लेकर कहीं ये बात

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 मे पिचर्स और शार्क खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं और अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में गुस्से को कंट्रोल करने के लिए ‘द रेज रूम’ बिजनेस आइडिया लेकर पिचर्स शार्क के पास पहुंचे जिसे देखने के बाद सब हैरान रह गए। ऐसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 2:20 अपराह्न

Shark Tank India Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 मे पिचर्स और शार्क खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं और अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में गुस्से को कंट्रोल करने के लिए ‘द रेज रूम’ बिजनेस आइडिया लेकर पिचर्स शार्क के पास पहुंचे जिसे देखने के बाद सब हैरान रह गए। ऐसे में पिचर्स के एक सवाल पर अनुपम मित्तल ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद कहा जा रहा है कि इशारों इशारों में उन्होंने शो के पूर्व शार्क अशनीर ग्रोवर पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर फिलहाल अनुपम मित्तल खूब चर्चा में आ गए हैं और एक बार फिर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। आईए जानते हैं पूरा माजरा।

Shark Tank India Season 3 में अनुपम का जलवा

दरअसल ‘द रेज रूम’ के पिचर्स ने शार्क से पूछा, “शार्क आपको भी ऐसा गुस्सा आता होगा ना।” इस पर अनुपम धीरे से यह जवाब देते हैं जिसको आता था वह गया। ऐसे में विनीता सिंह और नमिता थापर अपनी हंसी नहीं रोक पाती है और जोर-जोर से हंसने लगती है। तो अनुपम मित्तल हंसकर कहते हैं सॉरी। वहीं अमन गुप्ता वोट के फाउंडर ने कहा हमारे दिल्ली में तो बहुत जरूरत है।

Shark Tank India Season 3 में ‘द रेज रूम’

Shark Tank India Season 3 में पिचर्स ने शार्क से कहा कि उसे बचपन से ही काफी गुस्सा आता था और वह चीजों का तोड़फोड़ करता था। अभी वह अपना 30वां फोन इस्तेमाल कर रहा है और थेरेपी भी ले रहा है। वहीं इस यूनीक आइडिया के लिए उन्होंने 20 लाख 30% इक्विटी पर मांग की। पिचर ने बताया कि ‘द रेज रूम’ इको फ्रेंडली है और रीसाइकिल्ड मटेरियल से बना हुआ है और इसमें हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। ‘द रेज रूम’ का इस्तेमाल अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और पियूष बंसल ने किया।

Shark Tank India Season 3 के शार्क ने ‘द रेज रूम’ को लेकर कहीं ये बात

वहीं द रेज रूम फाउंडर से नमिता थापर ने कहा, “मैं आपको एक सीरियस फीडबैक देना चाहती हूं। मेंटल हेल्थ एक सीरियस इशू है और इसके लिए योग, प्राणायाम, मेडिटेशन या फिर आप काउंसलिंग के लिए भी जा सकते हैं। हमें इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि हम किसी किसी को भी मिसगाइड न करें। आप इसे एक एंटरटेनमेंट के तौर पर प्रमोट कर सकते हैं लेकिन गुस्से को कंट्रोल करने के तौर पर नहीं। वहीं इस बिजनेस को अनुपम ने रिस्पांसिबल बताया तो पीयूष ने कहा इसमें कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है जो इसे एक प्रॉफिटेबल बिजनेस बनाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026