---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: पीएम मोदी ने की थी इस कंपनी की तारीफ, क्यों अमन गुप्ता ने किया इन्वेस्टमेंट करने से इंकार

Shark Tank India Season 3: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन इन दिनों खूब डिमांड में है। यहां पीचर्स अपने बिजनेस आइडिया के साथ आते हैं और शार्क के साथ आइडिया शेयर कर उनसे इन्वेस्टमेंट की मांग करते है। शो के जरिए कई स्टार्टअप कंपनी को शार्क फंड भी देते हैं। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 11, 2024 2:01 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 14, 2024 2:04 अपराह्न

shark tank india season 3
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का तीसरा सीजन इन दिनों खूब डिमांड में है। यहां पीचर्स अपने बिजनेस आइडिया के साथ आते हैं और शार्क के साथ आइडिया शेयर कर उनसे इन्वेस्टमेंट की मांग करते है। शो के जरिए कई स्टार्टअप कंपनी को शार्क फंड भी देते हैं। इस सबके बीच एक ऐसी कंपनी आई जिसकी तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं लेकिन इस मंच पर इस कंपनी को एक साथ में फंड देने से मना कर दिया जो वाकई काफी चौंकाने वाली है। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा और क्यों है शार्क अमन गुप्ता चर्चा में।

Shark Tank India Season 3 में पहुंची यह कंपनी

दरअसल शार्क टैंक इंडिया में डाक रूम कंपनी अपने बिजनेस आइडिया के साथ पहुंची थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसकी तारीफ पीएम मोदी भी कर चुके हैं। वहीं कंपनी ने शार्क टैंक के मंच पर 36 लख रुपए की मांग की लेकिन इस दौरान अमन गुप्ता ने कहा कि यह स्टार्टअप कोई बिजनेस नहीं है और वह इसमें इन्वेस्टमेंट नहीं करना चाहते हैं।

Shark Tank India Season 3 में ‘डाक रूम’ ने की इतनी मांग

शो में डाकिया साइकिल से चिट्ठी लेकर आया जो शार्क के परिवार और रिश्तेदारों ने लिखी थी। इन चिट्ठियों को पढ़ने के बाद शार्क जहां एक तरफ इमोशनल हो गए वहीं इस कंपनी के संस्थापक ने बिजनेस आइडिया को शेयर किया। डार्क रूम कंपनी की संस्थापक शिवानी मेहता और हरनमत कौर ने अपने बिजनेस के लिए कहा कि हमारी मांग है 36 लाख रुपये 4 प्रति सात इक्विटी पर।

Shark Tank India में इस बिजनेस में अमन गुप्ता ने नहीं किया इंवेस्ट

जहां इस बिजनेस आइडिया को सुनने के बाद सभी शार्क काफी इंप्रेस नजर आए लेकिन जब इन्वेस्टमेंट की बात आई तो अमन गुप्ता ने यह कहा कि वह डार्क रूम में फिलहाल इन्वेस्ट करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह कोई बिजनेस नहीं है। यह बहुत पुराने समय में होता था। मेरे अंदर राइटिंग के लिए इस तरह का पैशन नहीं है इसलिए मैं इसमें वैल्यू नहीं ऐड कर पाऊंगा।

वहीं इस बिजनेस आइडिया में पियूष बंसल ने भी इन्वेस्टमेंट नहीं करने का फैसला लिया। वहीं इस दौरान ओयो कंपनी के संस्थापक रितेश ने कंपनी को एक ऑफर दिया। गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया में पहुंची डाक रूम की पीएम मोदी ने काफी तारीफ की थी। यह कंपनी हाथ से लिखने के लिए लोगों के बीच चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026