---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: ट्रोलिंग से परेशान अमन गुप्ता को रैपर बादशाह ने दी थी यह खास सलाह, शार्क की बात सुनकर हो जाएंगे दंग

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 काफी लाइमलाइट में है। यह बात सच है कि इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं और बिजनेस में दिलचस्पी रखने वाले फैंस के लिए यह शो फेवरेट है। यहां पिचर्स आए दिन इन्वेस्टमेंट की मांग करते हुए नजर आते हैं और शार्क सुर्खियों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2024 2:58 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:53 अपराह्न

Shark Tank India Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 काफी लाइमलाइट में है। यह बात सच है कि इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं और बिजनेस में दिलचस्पी रखने वाले फैंस के लिए यह शो फेवरेट है। यहां पिचर्स आए दिन इन्वेस्टमेंट की मांग करते हुए नजर आते हैं और शार्क सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अगर बात करें शार्क की तो अमन गुप्ता को आप कैसे भूल सकते हैं।

यह बात सच है कि अमन गुप्ता आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं वजह चाहे पिचर्स के साथ फ्लर्ट करने का हो या फिर उन पर गुस्सा करने का या फिर स्टार्टअप को रिजेक्ट करने में। लेकिन इस सबके बीच अमन गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें रैपर बादशाह ने सीजन 2 को करने से साफ मना कर दिया था। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Shark Tank India Season 3 अमन गुप्ता का खुलासा

हाल ही में अमन गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया कि रैपर बादशाह ने उन्हें सीजन दो करने से साफ मना कर दिया था और इस बारे में उन्हें सलाह दी थी। इंटरव्यू में अमन गुप्ता ने कहा, “एक बार मेरी मुलाकात बादशाह भाई से हुई थी। मैंने उनसे पूछा कि आजकल यह बड़ा स्ट्रेस हो रहा है बहुत लोग मिलने आ रहे हैं कैसे संभाले।” इस पर बादशाह ने उन्हें कहा, “अच्छा स्ट्रेस हो रहा है तू प्राइवेट बंदा है।” अमन गुप्ता की बात पर बादशाह ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Shark Tank India Season 3 के शार्क प्राइवेट इंसान

दरअसल अमन गुप्ता से बादशाह ने कहा, “अगर तू प्राइवेट इंसान है तो सीजन 2 में मत जा।” वहीं अमन गुप्ता ने कहा बादशाह की बात सुनने के बाद मुझे यह लगा कि शो में जाने से दर्द से ज्यादा फायदा होता है और यह मेरे लिए बेहतर है इसलिए मुझे इस बारे में नहीं रोना चाहिए और मैं इस शो के लिए मान गया।”

Shark Tank India Season 3 में लाइमलाइट अच्छा लगने लगा

शार्क ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें अच्छा लगता है कि लोग उनकी तस्वीरें लेते हैं क्योंकि अक्सर फिल्म स्टार के साथ ही फोटो लिए जाते हैं। लेकिन अब बिजनेसमैन की भी फोटो ली जा रही है और हम सेलिब्रिटी बन गए हैं। यह सच है कि मैं पहले प्राइवेट था लेकिन अब मुझे लाइमलाइट अच्छा लगने लगा है और लोग मुझे जानने लगे हैं।

Shark Tank India Season 3 में अमन गुप्ता काफी चर्चा में

पिचर्स और इन्वेस्टमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अमन गुप्ता को ट्रोल किया जाता है। ऐसे में इस बारे में भी उन्होंने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा जब पहले सीजन में लोग नेगेटिव बातें कहते थे तो मुझे अच्छा नहीं लगता था और मैं यही सोचता कि चलो कोई बात नहीं मैं खुद को ठीक कर लूंगा लेकिन अब तो यह आदत बन गई है। आपको पता है कि वह क्या कहते हैं क्योंकि यहां तालियां और गलियां एक साथ पड़ती है और हमें लेना पड़ता है। गौरतलब है कि Shark Tank India Season 3 में वह आए दिन पिचर्स को लताड़ लगाते हैं और साथ ही शार्क से भिड़ते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026