---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: आखिर क्यों इस पिचर पर भड़क गए अमन गुप्ता, फटकार लगाकर किया क्विट

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 को लोग किस कदर पसंद करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है यहां पिचर्स आए दिन अपने बिजनेस आइडिया के साथ आते हैं और साथ से इन्वेस्टमेंट की मांग करते हैं। वहीं हालिया एपिसोड में अमन गुप्ता का तेवर देखने को मिला और वह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2024 5:23 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:55 अपराह्न

shark tank india season 3
Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 को लोग किस कदर पसंद करते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है यहां पिचर्स आए दिन अपने बिजनेस आइडिया के साथ आते हैं और साथ से इन्वेस्टमेंट की मांग करते हैं। वहीं हालिया एपिसोड में अमन गुप्ता का तेवर देखने को मिला और वह एक पिचर पर भड़के हुए नजर आए।

दरअसल शो में एक ज्वेलरी ब्रांड के मालिक अपनी कंपनी को प्रमोट करने के लिए आए। इस दौरान उन्होंने अमन गुप्ता के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया जिस पर अमन ने उन्हें यहां तक कह दिया कि आप यहां हमारा समय बर्बाद करने के लिए आए। इसके अलावा भी अमन ने काफी कुछ कहा। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

Shark Tank India Season 3 इस बिजनेस में अमन गुप्ता ने दिखाई दिलचस्पी

दरअसल पिचर्स ने अपनी कंपनी की एक प्रतिशत इक्विटी के बदले 8 लाख की मांग की। अनुपम मित्तल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि आने वाले वर्षों में कारोबार बढ़ पाएगा या नहीं और इसलिए वह आउट होते हैं। वहीं नमिता थापर भी पीछे हट गई क्योंकि उन्हें लगा कि ज्वैलरी ब्रांड में आगे काफी कंपटीशन है और वह इसे नहीं स्वीकार कर सकते हैं। लेकिन इस बिजनेस में अमन गुप्ता और अमित जैन ने दिलचस्पी दिखाई। उन्हें शर्तों के साथ ऑफर दिया लेकिन पासा पलट गया जब मालिक ने खुद इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया और अमन गुस्सा हो गए

Shark Tank India Season 3 में गुस्सा हो गए अमन

वहीं अमन गुस्सा हो गए और उन्होंने पूछा, “आप आए क्यों। हमारा टाइम खराब करने के लिए।” इस दौरान नमिता थापर उन्हें शांत करती हुई नजर आई लेकिन बोट के मालिक ने कहा, “मैं क्विट करता हूं आपने एक अद्भुत पिच दिया, आपने अपनी कहानियों को बहुत खूबसूरती से बताया, आपने कहा कि आप सीखना चाहते हैं, आगे बढ़ना चाहते हैं अब जब कोई भी एंटरप्रेन्योर्स शो में आएंगे तो मैं उन पर भरोसा करना बंद कर दूंगा।।जिस तरह से आप अपना काम चला रहे हैं उसमें कुछ गंभीरता होनी जरूरी है सॉरी।”

Shark Tank India Season 3 में भिड़ते हुए नजर आते हैं शार्क

वैसे यह पहली दफा नहीं है जब कोई शार्क किसी पिचर्स पर भड़के हो। अक्सर Shark Tank India Season 3 में शार्क एक दूसरे के साथ भी भिड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं कई बार पिचर्स को भी लताड़ लगाते हुए दिखते हैं। इस लिस्ट में अमन गुप्ता का नाम पहले भी शामिल है। हाल ही में उन्होंने एक पिचर्स को जमकर फटकार लगाया था जब उन्होंने उनसे 50 घंटे का समय मांगा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026