---Advertisement---

दामाद बनने से पहले ही Shatrughan Sinha के फेवरेट बने गए जहीर! Sonakshi Sinha से नाराजगी की खबरों पर लगाई रोक

हाल में Shatrughan Sinha को अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल और बेटी Sonakshi Sinha के साथ स्पॉट किया गया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 21, 2024 11:58 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बीते कई दिनों से बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने रुमार्ड बॉयफ्रेंड जहीर के साथ शादी की खबरों को लेकर खूब चाचाओं में बनी हुई हैं। इसी बीच कई ऐसी भी खबरें सामने आ रही थीं कि, जाने-माने एक्टर शत्रुघन सिन्हा इस शादी को लेकर खुश नहीं हैं और अपनी बेटी से नाराज हैं। लेकिन अपनी एक रीसेंट वीडियो से उन्होंने इन सभी अफावाहों को खारिज कर दिया है। यही नहीं इस वीडियो को देख यह साफ हो रहा है कि दामाद बनने जा रहे जहीर इकबाल अभी से ही अपने ससुर शत्रुघन सिन्हा के लाडले बन गए हैं। चलिए उनकी वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

दामाद बनने से पहले ही ससुर जी के फेवरेट बने जहीर इकबाल

हाल में एक वीडियो सामने आया है जिसमें, शत्रुघन सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल और बेटी सोनाक्षी से मिलने पहुंचे थे। वह उन दोनों से केवल मिलने ही नहीं पहुंचे बल्कि जब पैप्स ने उन्हें पोज देने को कहा तो उन्होंने अपने साथ पोज करने के लिए जहीर को भी बुलाया। इस तेजी से वायरल होती वीडियो में दोनों एक दूसरे से गले लगते और हंसते हुए दिख रहे हैं।

Sonakshi Sinha से नाराजगी की खबरों पर लगाई रोक

इसी के साथ आपको बता दें शत्रुघन सिन्हा का यूं शादी के चंद दिनों पहले अपनी बेटी और दामाद से मिलना इस बात का इशारा है कि, वह उन दोनों की शादी से नाराज बिलकुल नहीं हैं। बल्कि वह तो दोनों के रिश्ते से काफी ज्यादा खुश हैं। इस वीडियो से यह भी साफ हो रहा है कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी और जहीर की शादी में जरूर शामिल होंगे।

इस दिन निकाह करेंगे दोनों

बताते चलें सोनाक्षी सिन्हा अपने रुमार्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को निकाह करने जा रही हैं। शादी में मेहमानों का ड्रेस कोड है फॉर्मल फेस्टिव रखा गया है और बताया जा रहा है कि, उनकी शादी की वेन्यू Bastian At the top को आइवरी और व्हाइट कलर से डेकोरेट किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026