---Advertisement---

Sheetal Patra: उड़िया एक्ट्रेस ने इस निर्माता पर लगाया MMS बनाने का आरोप! शिकायत में एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किए कई गंभीर खुलासे

Sheetal Patra: पिछले कुछ दिनों से उड़िया इंडस्ट्री से एक खबर काफी चर्चा में है और ऐसे में पॉपुलर एक्ट्रेस शीतल पात्रा सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल शीतल ने फिल्म निर्माता दयानिधि दाहिम के खिलाफ उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कॉन्ट्रोवर्सी लगातार बढ़ रही है और इंडस्ट्री में मानो भूचाल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 1:14 अपराह्न

Sheetal Patra
Follow Us
---Advertisement---

Sheetal Patra: पिछले कुछ दिनों से उड़िया इंडस्ट्री से एक खबर काफी चर्चा में है और ऐसे में पॉपुलर एक्ट्रेस शीतल पात्रा सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल शीतल ने फिल्म निर्माता दयानिधि दाहिम के खिलाफ उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कॉन्ट्रोवर्सी लगातार बढ़ रही है और इंडस्ट्री में मानो भूचाल आ गया है। दरअसल बीते दिनों एक्ट्रेस ने इसका खुलासा करते हुए दयानिधि को लेकर दावा किया है कि ब्रेकअप के बाद फिल्म निर्माता ने उनकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक कर दी थी। इस वजह से फैंस को मानो तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

दयानिधि को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि “यह उस समय की बात है जब शीतल और दयानिधि रिलेशनशिप में थे। दरअसल दोनों एक साथ काम करते थे और इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गई। दयानिधि और शीतल के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा जब एक्ट्रेस दूसरे प्रोड्यूसर के साथ काम करने का फैसला करती है। दरअसल दयानिधि यह नहीं चाहते थे कि वह किसी और प्रोड्यूसर के साथ काम करें और ऐसे में दोनों के बीच दूरियां आने लगी और अंत में वे अलग हो गए।”

एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करते थे शीतल

एक्ट्रेस ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई है जिसमें यह कहा गया कि दयानिधि अलग होने के बाद भी उन्हें काफी परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि दयानिधि ने उनकी मां और भाई को भी काफी परेशान किया था। एक्ट्रेस का कहना है कि जब वह रिलेशनशिप में थी तभी प्रोड्यूसर ने उनकी इजाजत के बिना उनकी कई अंतरंग तस्वीरें ले ली थी। बाद में उसका इस्तेमाल ब्लैकमेल और छेड़छाड़ करने के लिए शुरू कर दिया था। वहीं ब्रेकअप के बाद दयानिधि उन तस्वीरों से एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करने लगे।

यह है पूरा मामला

बता दें कि 28 जुलाई 2023 को उड़िया अभिनेत्री ने दयानिधि पर गंभीर आरोप लगाते हुए लक्ष्मी सागर पुलिस ने एक शिकायत दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अभी दावा किया कि उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। उन्हें काफी अपमान झेलना पड़ा है लेकिन इस मामले में दयानिधि ने पोस्ट करते हुए मानहानि का दावा किया है। उन्होंने कहा कि शीतल पात्रा ना केवल उन्हें बल्कि उनके परिवारों को भी नुकसान पहुंचाना चाहती है और अपमान करना चाहती है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026