---Advertisement---

आखिर कौन है Shehnaaz Gill के शो ‘देसी वाइब्स’ का राइटर, हेटर्स को लेकर एक्ट्रेस ने बताई बड़ी सच्चाई

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल लेटेस्ट वीडियो ब्लॉग में शो देसी वाइब्स विद शहनाज के राइटर से रूबरू करवाती हुई नजर आई और इस दौरान उन्होंने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हेटर्स के कमेंट को देखकर ही लगता है कि यह फेक आईडी बनाकर गाली गलौज करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 3:47 अपराह्न

Shehnaaz Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल की पापुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। यह बात सच है कि आज पंजाब की कैटरीना कैफ को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। बिग बॉस में सिंपल और क्यूट नजर आने वाली शहनाज आज फैशन और स्टाइल के मामले में टॉप हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है लेकिन उनका शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल काफी चर्चा में है। इस शो के जरिए एक्ट्रेस तमाम बॉलीवुड सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं और कई मजेदार खुलासे भी करती हैं। इस सब के बीच शहनाज ने अपने शो के राइटर को इंट्रोड्यूस किया है और बड़ा खुलासा किया।

शहनाज को पड़ती है गालियां

दरअसल सोशल मीडिया पर शहनाज गिल ने लेटेस्ट वीडियो व्लॉग में फैंस को अपने शो के राइटर से रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कि उनके शो के राइटर मनोज सभरवाल हैं जिनकी वजह से उन्हें कई बार गलियां सुनाई पड़ती है। इतना ही नहीं ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में मनोज कहते हैं कि मुझे भी ट्रोल किया जाता है। ट्रोलिंग से बचने के लिए मैंने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है। इस खुलासे के बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

यहां देखें वीडियो:-

हेटर्स को लेकर शहनाज ने किया खुलासा

इस व्लॉग में शहनाज यह भी बताती है कि हेटर्स जो गालियां सोशल मीडिया पर देते हैं वह मेरे फैन नहीं हैं। गलत नाम और अकाउंट से गालियां दी जाती है और मुझे बुरा भला कहा जाता है। शहनाज मनोज से कहती है, “आप टेंशन मत लीजिए क्योंकि आपको सब पसंद करते हैं जो ऑनलाइन गालियां दे रहे हैं वह फैन नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनोज टेंशन में हैं क्योंकि उन्हें नेगेटिव कमेंट्स की आदत नहीं है।

फिल्म में जल्द नजर आएंगी शहनाज

गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज के शो पर एल्विश यादव नजर आए थे जिसके साथ एक्ट्रेस ने जमकर मस्ती की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं बहुत जल्द भूमि पेडनेकर के साथ ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ फिल्म में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026