---Advertisement---

Shehnaaz Gill की मिरर सेल्फ़ी देख हो जाएगा प्यार, नीले को-ऑर्ड में फैंस पर गिराई बिजली

Shehnaaz Gill अपनी एक्टिंग से तो लोगों को अपना दीवाना बनाती ही हैं, अब अपने खूबसूरत लुक्स से भी अभिनेत्री सबको अपना क़ायल बना रही हैं। सोमवार को शहनाज़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिरर सेल्फ़ी शेयर की है जिसमें वह नीले रंग के चेक डिज़ाइन वाले को-ऑर्ड सेट में बहुत प्यारी दिख रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 29, 2023 2:28 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा शहनाज़ गिल हिंदी और पंजाबी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। वहीं बिग बॉस के सीज़न 13 से नाम कमाने वाली शहनाज़ आज इंडस्ट्री में अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अभिनेत्री रेड कार्पेट इवेंट्स और बॉलीवुड पार्टियों में अक्सर अपने स्टाइल से सबको मंत्रमुग्ध करतीं नज़र आती हैं। वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी प्यारी तस्वीर पोस्ट की हैं जिसमें वह नीले रंग के आउटफ़िट में पोज़ करतीं नज़र आ रही हैं। 

शीशे के आगे इस तरह सेल्फ़ी लेतीं दिखीं Shehnaaz Gill 

सोमवार को Shehnaaz Gill ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सेल्फ़ी शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने नीले रंग का चेक डिज़ाइन वाला एक को-ऑर्ड सेट पहना है। वहीं तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि शहनाज़ ने इस तस्वीर को अपने ड्रेसिंग रूम में रखे बड़े शीशे के सामने लिया है। इसमें शहनाज़ के लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने अपने आधे बालों को आगे की तरफ़ से 2 छोटे-छोटे बन में बांध रखा है। इसके अलावा इस सेल्फ़ी में अभिनेत्री के साथ एक और शख़्स भी दिख रहा है जो दूसरे फ़ोन से अभिनेत्री की तस्वीर ले रहा है। खैर जो भी हो लेकिन इस तस्वीर में शहनाज़ बेहद ख़ूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। 

इन फ़िल्मों में नज़र आएंगी शहनाज़  

ग़ौरतलब है कि Shehnaaz Gill पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर सिंगर काम करती हैं। अभिनेत्री ने इसके साथ ही कई पंजाबी फ़िल्मों में अभिनय भी किया है जहां उनके काम को काफी सराहा गया है। इसके अलावा हाल ही में शहनाज़ ने सलमान खान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। अब वह जल्द ही करन भुलानी की फिल्म ‘थैंक यू फ़ॉर कमिंग’ में दिखाई देने वाली हैं जो 6 अक्टूबर 2023 को ओटीटी प्लेटफ़ार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इसके अलावा Shehnaaz Gill के पास साजिद खान की फ़िल्म ‘100 परसेन्ट’ भी है। आपको बता दें कि इस फ़िल्म के साथ साजिद खान बतौर निर्देशक फ़िल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026