---Advertisement---

Shehnaaz Gill के इस ट्रेडिशनल लुक को देख प्यार कर बैठेंगे आप, कातिलाना अदाओं के साथ दिखाया गजब का स्टाइलिश अंदाज

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से लगातार चर्चा में है। क्यूटनेस और स्टाइलिश लुक से वह वार करना खूब जानती है और वह फैन्स को दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक लाइमलाइट में है और यही वजह है कि वह सुर्खियों में आ गई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 4:06 अपराह्न

shehnaaz gill
Follow Us
---Advertisement---

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से लगातार चर्चा में है। क्यूटनेस और स्टाइलिश लुक से वह वार करना खूब जानती है और वह फैन्स को दीवाना बना लेती हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक लाइमलाइट में है और यही वजह है कि वह सुर्खियों में आ गई है। इस वीडियो में शहनाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कैसे वह सबसे अलग है। ट्रेडिशनल लुक में कैसे स्टाइल का तड़का लगाना है यह शहनाज से बेहतर किसे पता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस तरह अपनी सुर्ख अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं और लोग आउट ऑफ कंट्रोल हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो और लेटेस्ट लुक।

देसी लुक को स्टाइलिश बनाती दिखी शहनाज

शहनाज के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो वह सॉफ्ट भगवा कलर सूट में नजर आ रही है जो काफी स्टाइलिश है। वह स्ट्रिप शोल्डर सलवार सूट में नजर आई और उनका यह मॉडर्न स्टाइलिश अंदाज देखने लायक है। कहने में दो राय नहीं है कि एथनिक लुक को कैसे स्टाइलिश बनाना है यह शहनाज को पता है। शॉर्ट और स्ट्रेट हेयर स्टाइल से इस लुक को शहनाज खास बना रही है। न्यूड मिनिमल मेकअप में उनकी खूबसूरती उभर कर सामने आ रही है और कहने में दो राय नहीं है कि वह अपने अदाओं से एक बार फिर जादू चलाने में कामयाब हुई है। यह पहली बार नहीं है जब शहनाज सुर्खियों में आई।

वीडियो में किलर अंदाज दिखाकर लूट ली शहनाज ने लाइमलाइट

शहनाज के वीडियो की बात करें तो वह अपनी अलग अलग अदाओं से कहर बरपाती दिखी और फैंस को इंप्रेस कर गई। कभी वह दुपट्टे को उड़ा कर पोज दे रही हैं तो कभी माथे पर दुपट्टे को स्टाइल कर लोगों के दिलों को धड़का रही हैं। इस लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि नेचुरल ब्यूटी शहनाज के चेहरे पर साफ नजर आ रही है और फैंस तारीफ कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट में दिखेंगी शहनाज

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं बहुत जल्द ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आने वाली है जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026