---Advertisement---

खाने का 70 साल पुराना रिवाज फॉलो करती हैं Shilpa Shetty, जानें 50 साल की फिटनेस क्वीन किन चीजों का करती हैं सेवन

Shilpa Shetty: किस तरह से 50 की उम्र में खुद को फिट रखती हैं और इस दौरान किन चीजों का सेवन करती हैं आइए जानते हैं कैसे 70 साल पुराने रिवाज में एक्ट्रेस यकीन करती है और किन चीजों से सावधान रहती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Shilpa Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Shilpa Shetty: कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें देखकर उनके उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इन्हीं में से एक है 50 साल की उम्र में भी फिटनेस से कहर बरपाने वाली शिल्पा शेट्टी जो 8 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अगर बात करें शिल्पा शेट्टी की तो उनकी फिटनेस का जिक्र जरूर होता है क्योंकि योग से लेकर मेडिटेशन और डाइट का जिस तरह से ध्यान रखती है वह अक्सर चर्चा में होता है। क्या आपको पता है कि उन्होंने खुद बताया कि वह खानपान के मामले में 70 साल पुराने स्टाइल को फॉलो करती है। आइए जानते हैं आखिर क्या खाती है।

जानिए ब्रेकफास्ट को लेकर क्या है Shilpa Shetty का नियम

 

शिल्पा शेट्टी पिंकविला के साथ बातचीत में कहती है कि “मेरा दिन काफी सिंपल है और मैं वैसे ही खाती हूं जैसे लोग 70 साल पहले खाया करते थे। मेरी सुबह की शुरुआत सुबह 7 बजे होती है। मैं कोशिश करती हूं कि मैं सुबह 7:30 से लेकर 8 के बीच नाश्ता कर लूं।” इस दौरान शिल्पा शेट्टी हाई फाइबर ब्रेकफास्ट खाती है। बता दे कि यह ब्रेकफास्ट लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है और यह पेट को भरा महसूस करता है। शिल्पा शेट्टी की माने तो वह ओट्स, मूसली और फल खाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस कहती हैं कि वह अपनी शुरुआत कच्चे भोजन से करती है ऐसे में वह केला या फिर घिसे हुए सेब और ब्लूबेरीज खाती है।

जानिए Shilpa Shetty किस चीज का डाइट में रखती है ध्यान

इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने यह भी कहा वह हमेशा अपनी डाइट का ख्याल रखती है और चीनी को लेकर परहेज करती है। उनके मुताबिक एक्ट्रेस हमेशा नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करना चाहती है जैसे शहद या गुड़ के पाउडर जो आसानी से बाजार में उपलब्ध हो पाता है। इसके अलावा नारियल चीनी भी ओट्स के लिए काफी हेल्दी है।

डिनर और ब्रेकफास्ट को लेकर कैसे सचेत रहती हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी यह भी कहती है अगर 7 बजे से पहले उनकी सुबह की शुरुआत होती है तो वह अपने दिन की शुरुआत स्मूदी से करती है जिसमें ओट्स के साथ-साथ उनके मन मुताबिक एक फल शहद का ख्याल रखा जाता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस यह भी बताती है कि अगर वह जल्दी ब्रेकफास्ट कर लेती हैं तो 10:30 बजे के आसपास वह दो अंडे खाती हैं। इसके साथ अवोकेडो और बटर टोस्ट का सेवन करती हैं। वहीं 7:30 बजे तक वह अपना डिनर कर लेती है।

इस दौरान एक्ट्रेस बताती है कि वह नारियल की चीनी के साथ अपनी चाय का सेवन करती हैं और हर संभव कोशिश करती है कि मीठे पदार्थ से बचें। यही वजह है कि शिल्पा शेट्टी 50 की उम्र में भी इस हद तक फिट है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 23, 2026

Viral Video

जुलाई 23, 2026

Amroha Viral Video

जुलाई 23, 2026

Ramayana Trailer Release

जुलाई 23, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 6

जुलाई 23, 2026

Jana Nayagan Movie Review

जुलाई 23, 2026