---Advertisement---

Shilpa Shetty: 50 की उम्र में जवान लड़की जैसे ग्लो के लिए शिल्पा घी के साथ पीती हैं ये 2 चीजें, आप भी करें ट्राई

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 50 की उम्र में भी काफी फिट और जवान दिखती हैं। वो अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए खास तरह की ड्रिंक पीती हैं। आप भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 1:43 अपराह्न

Shilpa Shetty
Follow Us
---Advertisement---

Shilpa Shetty:  शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, जिन पर उम्र का असर ना के बराबर दिखता है। इसका कारण  योगा, एक्सरसाइज, मेडिटेशन के साथ खास तरह का डाइट प्लान है। शिल्पा शेट्टी 50 साल की उम्र में अपने चेहरे पर जवानों जैसा ग्लो लाने के लिए सुबह उठकर एक खास तरह की ड्रिंक पीती है। वो घी के साथ दो ऐसी चीजों का सेवन करती हैं। जिसके कारण उनका चेहरा नो मेकअप में भी अच्छा दिखता है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने चांद जैसे चमके चेहरे और त्वचा का खुलासा किया था।

Shilpa Shetty 50 की उम्र में जवान दिखने के लिए पीती हैं खास ड्रिंक

शिल्पा शेट्टी बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरत होती जा रही हैं। उन्होंने एक बार अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज खोला था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया वो, घी, हल्दी और काली मिर्च के मिक्सचर से बनी एक आयुर्वेदिक ड्रिंक सुबह निहार मुंह पीती हैं।आपको बता दें, हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है। ये सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Taste_of..Pahadi07

वहीं, काली मिर्च में मौजूद ‘पाइपरिन’ हल्दी के गुणों को सोखने में मदद करता है। वहीं, शुद्ध देसी घी बॉडी के लिए बहुत ही जरुरी माना जाता है।ये हड्डियों के लिए नेचुरल लुब्रिकेंट का काम करता है और जोड़ों के दर्द में राहत देता है। इसके साथ ही बालों और स्किन को भी निखारता है। ये फैट में बहुत ही आसानी से घुल जाता है। देसी घी, हल्दी और काली मिर्च से बना ये खास ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर त्वचा को अंदर से साफ करता है। इसके साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है और पाचन संबंधी बीमारियों को कम करता है।

घी से बनी ड्रिंक कैसे तैयार करें?

शिल्पी शेट्टी की इस स्पेशल ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक गिलान गुनगुना पानी लेना है। फिर इसमे एक चम्मच पानी डालना है। इसके बाद 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर डाकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इसके बाद इस खास ड्रिंक का सेवन निहार मुंह करना है। इन तीनों चीजों को गुनगुने पानी में अच्छी तरह मिलाकर घूंट-घूंट करके पिएं। रोजाना सेवन करने से फादा मिलेगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026