---Advertisement---

Summer Health Tips: शरीर में पानी कम पड़ा तो मिलेंगे ये 5 सिग्नल, सेलेब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट से जानें बचाव के 9 तरीके

Summer Health Tips: गर्मी में पानी की कमी की वजह से आप बीमार हो सकते हैं और ऐसे में कुछ टिप्स को जानने के बाद निजात पाया जा सकता है। आपके शरीर सिग्नल देते रहते हैं जो दिखाता है कि आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 5:36 अपराह्न

Summer Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Summer Health Tips: गर्मी की वजह से हर दिन पारा बढ़ रहा है और लोगों में सबसे ज्यादा परेशानी जो इस समय देखी जा रही है वह है डिहाइड्रेशन। धूप की वजह से लोगों में पानी की कमी हो रही है और इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि समय रहते आप निजात पा सकते हैं। समर हेल्थ टिप्स में आप जान सकते हैं कि शरीर आपको कौन से सिग्नल देते हैं जिससे आपको पता लग सकता है कि आप डिहाइड्रेट्रेड हैं और ऐसे में बचाव के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट ने 9 तरीके बताएं।

शरीर में पानी की कमी के ये हैं 5 लक्षण

Summer Health Tips में जानें कैसे बदल जाता है यूरिन का रंग

सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट रियान ने बताया कि अगर आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो यूरीन कलर बदल जाता है और यह डार्क येलो होता है। जब आप डिहाइड्रेटेड होते हैं तो आपको ज्यादा पानी की जरूरत होती है और कम यूरिन आने की वजह रंग गहरा हो जाता है।

सिर में दर्द की भी रहती है समस्या

आपके दिमाग में 73% पानी होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से आपकी परेशानी बढ़ती है और ऐसे में आपके सिर में दर्द होता है। यह ब्रेन सेल्स सिकुड़ने लगते हैं क्योंकि वहां उचित मात्रा में पानी नहीं मिल पाती है।

ड्राई लिप्स और स्किन भी है आपके लिए रिस्की

अगर आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो इसकी वजह से हार्ट, किडनी ब्रायन पर असर पड़ता है और यह आपकी स्किन को जरूरी पानी नहीं देता। ऐसे में आपके लिप्स और स्किन ड्राई होने लगते हैं।

मुंह से बदबू आने की समस्या

अगर आप सही मात्रा में गर्मी में पानी नहीं पीते हैं तो डिहाइड्रेशन की वजह से आपके मुंह से बदबू आने लगता है। ऐसे में ब्रश करने के बाद भी आपकी यह समस्या खत्म नहीं होती है।

चीनी की क्रेविंग बढ़ने पर हो जाए अलर्ट

चीनी की क्रेविंग बढ़ने लगती है और ऐसे में आप पानी से दूर हो जाते हैं। लिवर को पानी की जरूरत होती है लेकिन जब आप डिहाइड्रेटेड होते हैं तो क्रेविंग चाय बिस्कुट और मिठाई को लेकर देखी जा सकती है।

Summer Health Tips में जानें लाइफस्टाइल में करें ये 9 छोटे बदलाव

ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कि आप इन 9 चीजों को करके समर हेल्थ टिप्स में शरीर से पानी की कमी को कम कर सकते हैं।

  1. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर दिन 3-4 लीटर पानी पिएं।
  2. इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए इसमें एक चुटकी नमक और नींबू मिलाएं।
  3. आप जहां भी जाएं हमेशा अपनी पानी की बोतल साथ रखें।
  4. गर्मी से बचाव के लिए पानी के अलावा खूब सारे लिक्विड पिएं।
  5. शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए ज़्यादा तले और मसालेदार खाने से बचें।
  6. इस बात का खास ख्याल रखें की हर दिन 1 घंटा एक्सरसाइज करें।
  7. इस बात का ध्यान रखें कि पानी की कमी से बचने के लिए बैलेंस डाइट लें।
  8. शरीर में पानी की कमी को कम करने के लिए कम से कम 7-8 घंटे सोएं।
  9. शरीर को ठंडा रखने वाले फूड्स जैसे आइस एप्पल, खीरा, तरबूज, गोंद कतीरा, सब्जा सीड्स वगैरह खाएं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Kedarnath Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Rihanna

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026