---Advertisement---

द 50 जीत पर ट्रोलिंग के बीच Shiv Thakare ने खुद को कहा ‘हिट शो’, मिस्टर फैजू को बिग बॉस से दूर रहने की क्यों नसीहत दे रहे फैंस

Shiv Thakare: द 50 में मिस्टर फैजू की जीत के लिए सपने देख रहे थे फैंस का दिल टूट गया। दरअसल शो को शिव ठाकरे ने अपने नाम कर लिया है लेकिन इस सबके उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इसके जवाब में विनर ने क्या कहा आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2026 12:42 अपराह्न

Shiv Thakare
Follow Us
---Advertisement---

Shiv Thakare: द 50 को अपना विनर मिल चुका है और शिव ठाकरे ने रियलिटी शो में बाजी मार ली है। मिस्टर फैजू की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के बाद भी उनकी हार को लेकर एक तरफ सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिव ठाकरे ने जो कहा वह आपको हैरान कर सकता है। जहां उन्हें कुछ लोग डिजर्विंग विनर कर रहे हैं तो कुछ लोग खैरात की ट्रॉफी मिली है यह कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मिस्टर फैजू को बिग बॉस में न जाने की नसीहत दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ उन्हें टीआरपी के लिए इस्तेमाल किया गया।

Shiv Thakare ने ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब

शिव ठाकरे ने बताया कि उन्हें द 50 विनर के बारे में नहीं पता था। वह कहते हैं कि हमें आज सवेरे पता चला। वह कहते हैं कि जो मेरा फैन था जिस बंदे को 50 लाख मिला उससे मुझे पता चला। वहीं जब शिव ठाकरे से पूछते हैं कि सोशल मीडिया पर आ रहा था कि वह डिजर्विंग नहीं थे। इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि “जब भी कोई हिट पिक्चर बनता है तो सवाल उठाया ही जाता है। मैं वह हिट पिक्चर हूं कोई भी उसमें से एक जीतता है तो एक के लिए बोला जाता है।”

किस फैन को मिला शिव ठाकरे की वजह से मिला इनाम

वहीं द 50 विनर शिव ठाकरे को कितना पैसा मिला। इस बारे में जब उनसे पूछा जाता है तो वह कहते हैं मुझे नहीं पता लेकिन उसे बंदे को 50 लाख रुपए मिले। शिव ठाकरे ने फैजल, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ को हराकर ट्राफी अपने नाम की और इसके साथ ही लकी फैन प्रहलाद अघाव को 50 लाख रुपए के नामी राशि मिली है। शिव बिग बॉस 16 और बिग बॉस मराठी 2 के बाद द 50 में नजर आए थे और उन्होंने जीत दर्ज की है।

शिव ठाकुर भले ही द 50 को जीत चुके हैं लेकिन फैंस के बीच मिस्टर फैजू को लेकर एक अलग ही बहस देखी जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026