---Advertisement---

Shloka-Akash Ambani: अंबानी परिवार में हुई खुशियों की बारिश, श्लोका ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Shloka-Akash Ambani: मुकेश अंबानी के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है और हो भी क्यों ना जब उनकी बहू श्लोका मेहता एक बार फिर मां बन गई हो। जी हां, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। मुकेश अंबानी की बहू ने बेटी को जन्म दिया। इससे पहले कपल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 8:47 अपराह्न | Updated: जून 1, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Shloka-Akash Ambani
Follow Us
---Advertisement---

Shloka-Akash Ambani: मुकेश अंबानी के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है और हो भी क्यों ना जब उनकी बहू श्लोका मेहता एक बार फिर मां बन गई हो। जी हां, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। मुकेश अंबानी की बहू ने बेटी को जन्म दिया। इससे पहले कपल एक बेटे के प्राउड पेरेंट्स हैं जिसका नाम पृथ्वी है। पृथ्वी कई बार अपने दादाजी यानी मुकेश अंबानी के साथ स्पॉट होते रहता है। वहीं अब श्लोका दूसरी बार मां बन गई है और नन्ही परी के आने से निश्चित तौर पर अंबानी के घर में खुशियों की बारिश हुई है। इस बेबी गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी को खूब बधाइयां मिल रही है।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

श्लोका की है मुकेश अंबानी संग गजब बॉन्डिंग

बीते दिनों नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें श्लोका ने अपने बनी बंप को फ्लॉन्ट किया था। इस इवेंट के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई थी कि श्लोका एक बार फिर मां बनने के लिए तैयार है। इस इवेंट से श्लोका की ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ पोज देती हुई नजर आई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी पृथ्वी को गोद में लेकर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुई थी।

दिलचस्प है लव स्टोरी

बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की 2019 में शादी हुई थी जिसके बाद कपल 2020 में अपने पहले बच्चे पृथ्वी का इस दुनिया में स्वागत किए थे। कपल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कहा यह जाता है कि दोनों बचपन के दोस्त हैं और एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों ने साथ में पढ़ाई की है और परिवार भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026