---Advertisement---

Show Time Teaser: बॉलीवुड और नेपोटिज्म पर होगी वेब सीरीज में बहस, मौनी रॉय संग इश्क फरमाते दिखेंगे इमरान हाशमी

Show Time Teaser: हॉटस्टार की अपकमिंग वेब सीरीज 'शो टाइम' की कहानी नेपोटिज्म और बॉलीवुड पर घूम रही है। इसका टीजर जारी किया गया है जो एक मल्टी स्टार वेब सीरीज होने वाली है जिसमें मौनी के साथ इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं। बॉलीवुड पर बेस्ड 'शो टाइम' वेब सीरीज को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 2:34 अपराह्न

Show Time Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Show Time Teaser: बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा आए दिन ट्रेंड में है और इस पर काफी बहस भी देखने को मिलती है। ऐसे में एक वेब सीरीज बहुत जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमें इस मुद्दे पर काफी बारीकी से बात की जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हॉटस्टार पर अपकमिंग वेब सीरीज ‘शो टाइम’ की जिसमें इमरान हाशमी, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का टीजर जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद इतना तो तय है कि यह सीरीज काफी खास होने वाली है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है टीजर में।

डायलॉग ने जीता लोगों का दिल

इस टीजर की शुरुआत बॉलीवुड की चमक धमक से होती है जिसमें बादशाह ऑफ बॉलीवुड की झलक दिखाई जाती है। पूरे टीजर में इमरान और नसीरुद्दीन शाह छाए हुए हैं। वहीं मौनी रॉय भी ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही है। इसमें इमरान हाशमी कहते हैं, “नेपोटिज्म के मुखौटे के पीछे आखिर में हर आउटसाइडर इनसाइडर बनना चाहता है।” वहीं नसरुद्दीन कहते हैं, “सिनेमा धंधा नहीं धर्म है सड्डा।” इस 50 सेकंड के क्लिप को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और कहने में दोराय नहीं है कुछ तो धमाकेदार होने वाला है।

क्यों खास है यह सीरीज

इस क्लिप को शेयर करते हुए disney+ हॉटस्टार ने लिखा लाइट, कैमरा और एक्शन। हॉटस्टार स्पेशल शो टाइम 2024 में आ रही है। टीजर को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस वेब सीरीज में सिनेमा और नेपोटिज्म पर बात की जाएगी। वहीं यह सीरीज मल्टी स्टारर है जिसमें महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल श्रेया शरन और विजय राज जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। ‘शो टाइम’ की कहानी की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी जो एक प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं तो राजीव खंडेलवाल एक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज में इमरान की केमिस्ट्री मौनी रॉय के साथ देखने को मिलेगी तो राजीव के साथ श्रिया शरन नजर आने वाली है। टीजर काफी सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026