---Advertisement---

Showtime: इमरान हाशमी और मौनी रॉय की वेब सीरीज के सभी एपिसोड्स इस दिन करें एन्जॉय, यहां देखें सस्पेंस से भरा ट्रेलर

Showtime: मौनी रॉय और इमरान हाशमी की वेब सीरीज शोटाइम के सभी एपिसोड को लेकर अगर कर रहे थे आप इंतजार तो लेटेस्ट ट्रेलर को देखने के बाद हो जाएंगे क्रेज़ी क्योंकि हो गई है घोषणा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2024 4:24 अपराह्न

Showtime
Follow Us
---Advertisement---

Showtime: मौनी रॉय और इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘शोटाइम’ को लोगों ने खूब पसंद किया। मेकर्स ने सिर्फ चार एपिसोड जारी कर लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दी लेकिन हूक पर इस वेब सीरीज की कहानी को अटका कर फैंस की बेकरारी को लंबे समय तक बढ़ाते हुए नजर आए। ऐसे में अब लोगों को तोहफा मिलने वाला है क्योंकि हॉटस्टार ने सभी एपिसोड को लेकर रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। ऐसे में ट्रेलर को देखने के बाद फैंस की बेकरारी बढ़ गई है और एक बार फिर प्यार और फिल्मी दुनिया में सिक्का जमाने की जंग में किसकी होगी जीत यह देखना दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं क्या है ट्रेलर।

कब स्ट्रीम होंगे एपिसोड

इस ट्रेलर को जारी करते हुए हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा, “असली मजा तो अब आएगा। हॉटस्टार स्पेशल शो टाइम सभी एपिसोड 12 जुलाई को स्ट्रीम हो रहे हैं। इस वेब सीरीज में इमरान खान के अलावा महिमा मकवाना, मौनी रॉय और श्रिया शरन के अलावा राजीव खंडेलवाल और नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे और 4 एपिसोड में महिमा मकवाना और इमरान खान के बीच स्टूडियो को लेकर जंग देखने लायक रहा।

असली मजा इंटरवल के बाद

इस ट्रेलर में इमरान हाशमी की आवाज आ रही है कि दिन की शुरुआत बहुत आसान होती है, हंसी मजाक थोड़ा सा रोमांस थोड़ी सी नोक झोक लेकिन असली मजा इंटरवल के बाद ही शुरू होता है।” इस ट्रेलर में महिमा को स्टूडियो की गद्दी पर बैठे हुए दिखाया गया है। वहीं श्रिया शरन बेबाक नजर आ रही है। मोनी रॉय टूटे हुए दिल के साथ दिखाई दे रही हैं।

क्या होगी कहानी

इस बार की कहानी क्या आगे क्या मोड़ लेगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है। अपनी एक अलग स्टूडियो खोलकर क्या इमरान हाशमी इंडस्ट्री में धाक जमा पाएंगे अब इस बार क्या मोनी रॉय की बड़ी हीरोइन बनने की चाहत पूरी हो पाती है और वह अपनी प्रेगनेंसी के साथ क्या करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026