---Advertisement---

Shraddha Kapoor रोटी खाना नहीं करती पसंद! 39 की उम्र में कैसे है फिट, जानें लेट नाइट भूख लगने पर कैसे करती है कंट्रोल

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर कुछ इस कदर फिट है कि उन्हें देखकर उनके फैंस उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वह दिन में क्या खाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 3:42 अपराह्न

Shraddha Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shraddha Kapoor: आशिकी 2 से लेकर स्त्री तक का सफर तय कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च 39 वां जन्मदिन मना रही है। यह सच है कि उनकी फिटनेस देखने के बाद शायद ही कोई उनके उम्र का अंदाजा लगा सके लेकिन खुद को किस तरह से एक्ट्रेस फिट रखती हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने जो कहा हुआ वह उनके फैंस को इंस्पायर करने के लिए काफी है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह रोटी का सेवन कम करती है और इसके साथ ही रात में भूख लगने पर वह क्या खाना पसंद करती है। आइए जानते हैं फिटनेस को लेकर एक्ट्रेस क्या बोली है।

आखिर Shraddha Kapoor किन चीजों का करती है सेवन

इस सवाल का जवाब देते हुए श्रद्धा कपूर ने खुद बताया कि वह काफी समय से शाकाहारी खाना खा रही है। ऐसे में सब्जी दाल, चावल खाती हैं और कभी-कभी चपाती खाती है क्योंकि उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। कुछ दिनों के बाद में वह कॉन्टिनेंटल या एशियाई खाना भी खाती है और बदलती रहती है।

एक्सरसाइज को लेकर क्या बोली श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने बताया कभी-कभी सुनिश्चित करती है कि वह कम से कम कुछ कार्डियो करती रहे क्योंकि डाइट को लेकर वह सुपर स्ट्रिक्ट नहीं है। यह फिटनेस क्वीन श्रद्धा कपूर का एक मंत्र यह भी है।

आखिर कब डिनर खाती हैं श्रद्धा कपूर

इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने यह भी बताया कि 6:30 से लेकर 7:30 के बीच वह अपना डिनर कर लेती है और इसके बाद अगर उन्हें भूख लगती है तो वह थोड़ा सा स्नेक्स खाती हैं या फिर सूप का सेवन करती है।

क्या रात को देर से सोती हैं श्रद्धा कपूर

इस दौरान श्रद्धा कपूर ने यह भी बताया कि उन्हें जल्दी सोना और जल्दी उठना अच्छा लगता है। ऐसे में लेट रात जगने से जहां तक हो सके परहेज करती हैं। वहीं 39 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें दिन का सबसे अच्छा खाना ब्रेकफास्ट लगता है तो सबसे ज्यादा पसंद आने वाला हेल्दी स्नैक्स सूखे मेवे का मिक्सर है।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह स्त्री 3 में नजर आने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026