---Advertisement---

लाल साड़ी में Shweta Tiwari की नजाकत अदाएं देख डोल गए फैंस, बढ़ती उम्र के बावजूद हुस्न से मचाया कोहराम

Shweta Tiwari: बढ़ती उम्र के बावजूद खूबसूरती में लगातार जलवे दिखाने वाली हसीनाओं की बात करें तो इस लिस्ट में श्वेता तिवारी को कैसे भूल सकते हैं। श्वेता तिवारी फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाना बखूबी जानती है और अपनी अदाओं से हर बार रिझा देती हैं। श्वेता टीवी इंडस्ट्री से भले ही दूर हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 4:19 अपराह्न

Shweta Tiwari
Follow Us
---Advertisement---

Shweta Tiwari: बढ़ती उम्र के बावजूद खूबसूरती में लगातार जलवे दिखाने वाली हसीनाओं की बात करें तो इस लिस्ट में श्वेता तिवारी को कैसे भूल सकते हैं। श्वेता तिवारी फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाना बखूबी जानती है और अपनी अदाओं से हर बार रिझा देती हैं। श्वेता टीवी इंडस्ट्री से भले ही दूर हो गई हो लेकिन खूबसूरती और अदाओं के मामले में आज भी उनका जलवा बरकरार है और वह हर बार फैंस की धड़कने बढ़ा देती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसमें वह लाल साड़ी में हुस्न की परी नजर आ रही है। उनकी नजाकत अदाएं देखने लायक है और वह कहर बरपा रही हैं। आइए देखते हैं लेटेस्ट तस्वीरें।

दो डोरी पर टिकी श्वेता तिवारी का साड़ी लुक

श्वेता तिवारी की लेटेस्ट फोटोज की बात करें तो वह लाल सॉफ्ट सिल्क साड़ी में कयामत ढा रही है। मेसी हेयरस्टाइल और दो डोरी पट्टी की उनकी ब्लाउज वाकई उनके लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी है। सिल्वर इयररिंग्स से उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। न्यूड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप में श्वेता अपनी अदाओं से फैंस को रिझाने में कामयाब रही है। वहीं हर तस्वीर में वह अलग-अलग पोज दे रही हैं। साड़ी में न सिर्फ वह अपनी टोंड फिगर बल्कि क्लीवेज को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं और लोग उन्हें देख आंहे भर रहे हैं।

अदाओं से वार करती हैं श्वेता

श्वेता तिवारी की बात करें तो वह हर बार सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से सुर्खियों में आ जाती हैं। फैंस उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं और उनकी तुलना उनकी बेटी पलक तिवारी से कर बैठते हैं। यूजर्स का मानना है कि पलक तिवारी और श्वेता तिवारी मां बेटी होने के बावजूद एक दूसरे की बहन दिखाई देती हैं। यह बात सच है कि श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती और फिटनेस से फैंस को चौंका देती हैं। 42 वर्ष की उम्र में भी वह लोगों की धड़कने बढ़ाना बखूबी जानती है।

कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं श्वेता तिवारी

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से काफी सुर्खियों में आई थी। वह कई टीवी शोज में दमखम दिखा चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस के चौथे सीजन की विजेता भी रही है। वहीं एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026