---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: हाई सिक्योरिटी और ‘नो फोन पॉलिसी’ के बीच कियारा बनेंगी सिद्धार्थ की दुल्हनिया, शाही अंदाज में होगी शादी

Sid Kiara Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस होटल दुल्हन की तरह सज गई है। इस जगह पर कपल शाही अंदाज में एक-दूसरे के हो जाएंगे। फैंस अब उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस होटल दुल्हन की तरह सज गई है। इस जगह पर कपल शाही अंदाज में एक-दूसरे के हो जाएंगे। फैंस अब उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं जब कपल की पहली तस्वीर मीडिया के सामने आएगी। डेटिंग से शादी तक का सफर काफी सुहाना रहा है। पहले यह दावा किया जा रहा था कि कपल 6 फरवरी को शादी करेंगे लेकिन बाद में किसी कारणवश यह डेट पोस्टपोंड हो गया। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज कपल सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे।

खास सिक्योरिटी का है इंतजाम

स्टार वेडिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। वेडिंग वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक वेन्यू पर 3 लेयर सिक्योरिटी लगाई गई है। किसी भी स्टार वेडिंग की तरह होटल के अंदर नो फोन नियम है। शादी काफी इंटिमेट तरीके से हो रही है इसलिए मीडिया की एंट्री पर भी रोक है। कहा यह जा रहा है कि सिक्योरिटी के लिए ताकि एक भी फोटो लीक ना हो सके इसलिए वेन्यू को काले पर्दों से कवर किया गया है।

Also Read: Bigg Boss 16: विनर के नाम का हुआ खुलासा, इन 2 कंटेस्टेंट में थी कांटे की टक्कर लेकिन एक ने मारी बाजी

दुल्हन की तरह सजा सूर्यगढ़ पैलेस

बीते दिन मेहंदी फंक्शन आयोजित की गई थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। होटल सूर्यगढ़ पैलेस को पिंक लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित है और लोग अपने फेवरेट कपल को वेडिंग ड्रेस में देखना चाह रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी पिछले कुछ समय से टॉक ऑफ़ दि टाउन है। इस वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी काफी हाई लेवल पर है। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल के जिम्मे सिक्योरिटी की जिम्मेदारी है और गेट पर भी सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम है।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026