---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: फंक्शन में 3 दिनों के लिए करोड़ों खर्च कर रहे हैं कियारा-सिद्धार्थ, शानो शौकत में पानी की तरह बहाया पैसा

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिए आज का दिन बेहद खास है। दो प्यार करने वाले लोगी आज हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। साथ जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधने के लिए तैयार इस कपल की शादी काफी रॉयल होने वाली है। कपल ने इस शादी के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 12:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिए आज का दिन बेहद खास है। दो प्यार करने वाले लोगी आज हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। साथ जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधने के लिए तैयार इस कपल की शादी काफी रॉयल होने वाली है। कपल ने इस शादी के लिए करोड़ों खर्च किए हैं। कपल की शादी राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ होटल में हो रही है और इस होटल का खर्चा जानकर शायद आप दंग रह जाएंगे। आम लोगों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है लेकिन फैंस के चहेते कपल अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए करोड़ों खर्च कर रहे हैं।

शादी के लिए करोड़ों खर्च कर रहे हैं कपल

आपको बता दें कि जैसलमेर में सूर्यगढ़ होटल राजस्थानी परंपरा को फॉलो करते हुए खास मेजबानी के लिए पॉपुलर है। खास दिन को यादगार बनाने के लिए इस होटल में पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। इस होटल में कई लग्जरी सुविधाएं दी जाती है और राजस्थानी टच स्वादिष्ट खाने से मेहमानों को खुश करते हैं। कियारा और सिद्धार्थ कि शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी एक पॉपुलर और बड़ी वेडिंग प्लानर कंपनी को दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कपल ने सूर्यगढ़ पैलेस के करीब 84 कमरे को बुक किया है। आमतौर पर यहां शादी के लिए हर दिन का किराया 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब है। वहीं एक रिपोर्ट की माने तो कपल की शादी में लगभग 6 करोड़ का खर्चा है।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मेहमानों के लिए है खास व्यवस्था

सिद्धार्थ-कियारा की शादी में मेहमानों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इस स्टार कपल की शादी के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई कलाकार जैसलमेर पहुंच चुके हैं। मेहमानों के लिए लग्जरी सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि मेहमानों को स्पा कि सुविधा भी मिल रही है। वहीं, कपल की तरफ से रेतुर्न वेडिंग गिफ्ट का इंतजाम है। आज सात फेरे लेने के बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित करने वाले हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026