---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ, गाजे-बाजे संग संपन्न हुई रॉयल वेडिंग

Sid Kiara Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वे जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे ले चुके हैं। फैंस कपल की पहली तस्वीर देखने के लिए एक्साइटेड है। कियारा और सिद्धार्थ शुरुआत से ही रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। यह शादी काफी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2023 5:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid Kiara Wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वे जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे ले चुके हैं। फैंस कपल की पहली तस्वीर देखने के लिए एक्साइटेड है। कियारा और सिद्धार्थ शुरुआत से ही रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। यह शादी काफी निजी और इंटिमेट तरीके से संपन्न हुई हैं।

निजी और इंटिमेट फंक्शन में एक-दूजे के हुए कियारा और सिड

बता दें कि फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान सिद्धार्थ और कियारा को प्यार हो गया था। वे लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शादी के लिए सिद्धार्थ की गेस्ट लिस्ट कियारा से ज्यादा लंबी है। इस शादी में सिद्धार्थ के परिवार के 17 सदस्य वहीं कियारा की फैमिली से सिर्फ 10 लोग शामिल हुए। फैमली और फ्रेंड्स ने नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।

बैंड बाजों के साथ दुल्हनिया लेने पहुंचे सिद्धार्थ

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा शादी की रस्में दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुई। यह शादी देसी अंदाज में संपन्न हुई जिसमें सिद्धार्थ घोड़ी पर अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे। बैंड-बाजे के साथ सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे। वहीं, काफी सिंपल और कम लोगों की मौजूदगी में कपल एक-दूसरे के हो गए।

Also Read: हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बिकनी पहनकर Urfi javed ने बरपाया कहर, ट्रोलर्स ने पूछ लिया इस तरह का सवाल

दो रिसेप्शन पार्टी भी देंगे सिद्धार्थ और कियारा

वहीं शादी के बाद कपल मेहमानों, मीडिया और परिवार के लिए दो शानदार और अलग-अलग रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि आज ही सिद्धार्थ और कियारा दो रिसेप्शन देंगे जिसमें एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में आयोजित है। रिपोर्ट्स की माने तो कियारा और सिद्धार्थ इस दौरान फैंस से रूबरू होंगे।

खास दिन पर ये मेहमान रहे मौजूद

बता दें कि इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक इस शादी में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर, अंकित तिवारी, जूही चावला, मनीष मल्होत्रा, ईशा अंबानी समेत 100 से अधिक मेहमान नजर आए।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Border 2 Box Office Collection Day 16

फ़रवरी 8, 2026

Aamir Khan

फ़रवरी 8, 2026

Ghooskhor Pandat

फ़रवरी 8, 2026

Ghuskhor Pandit Controversy

फ़रवरी 7, 2026

O Romeo

फ़रवरी 7, 2026

Vadh 2 Vs Bhabhi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 7, 2026