---Advertisement---

Sid kiara Wedding: मेहमानों के सामने Kiss करते नजर आए कियारा-सिद्धार्थ, जानिए और कौन से सेलिब्रिटीज वेडिंग डे पर हुए कोजी

Sid kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी हो गई और फोटोज को देख फैंस काफी खुश हैं। फेवरेट कपल को शादीशुदा देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लोगों की नजरें हट नहीं पा रही है। लोग तस्वीरों को बार-बार देख रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ की इन तस्वीरों की बात करें तो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 9, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sid kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी हो गई और फोटोज को देख फैंस काफी खुश हैं। फेवरेट कपल को शादीशुदा देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लोगों की नजरें हट नहीं पा रही है। लोग तस्वीरों को बार-बार देख रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ की इन तस्वीरों की बात करें तो जिसने लोगों का ध्यान खींचा वह है कपल का एक-दूसरे को किस करना लेकिन इंडस्ट्री में यह बात नई नहीं है। इससे पहले भी कई सेलेब्स वेडिंग फोटोज में किस करते नजर आए। वेडिंग एल्बम में इस तरह की फोटोज आजकल ट्रेंड में है। कियारा-सिद्धार्थ के अलावा भी कई कपल इस तरह की तस्वीरें शेयर कर चर्चा में थे।

किस करते हुए नजर आए कियारा-सिद्धार्थ

सिद्धार्थ और कियारा की इन तस्वीरों की बात करें तो कपल एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। जहां एक फोटो में कियारा सिद्धार्थ को किस करती नजर आ रही है वहीं सिद्धार्थ भी कियारा पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते हैं और वह भी कियारा को किस करते नजर आ रहे हैं।

लिप किस करते नजर आए थे आलिया और रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी भी चर्चा में रहती है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी काफी प्राइवेसी में हुई लेकिन जब कपल की वेडिंग तस्वीरें आई तो फैंस खुश हो गए। कपल वेडिंग फोटो में लिप किस करते नजर आए।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लिप लॉक किस करते दिखे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की रॉयल वेडिंग भी काफी चर्चा में थी और दोनों की वेडिंग तस्वीरें भी काफी ड्रीमी थी। रेड गाउन में शिबानी तो ब्लैक सूट में फरहान काफी जंच रहे थे। वहीं, शादी पर दोनों प्यार का इजहार करते हुए लिप लॉक किसकरते नजर आए।

मौनी रॉय के गाल पर किस करते दिखे थे सूरज

मौनी रॉय और सूरत नंबियार की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। वेडिंग फोटो में सूरज मौनी के गाल पर किस करते नजर आए थे।

कैटरीना से खास अंदाज में प्यार करते दिखे थे विक्की

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी चर्चा में होती हैं। दोनों की शादी भी काफी शाही अंदाज में हुई थी वहीं वेडिंग फोटो में विक्की कैटरीना के माथे पर किस करते नजर आए थे।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026