---Advertisement---

शादी की खबरों के बीच साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापस आए Sidharth Malhotra और Kiara Advani, कपल की दिखी स्पेशल बॉन्डिंग

Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ कपल्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। ये कपल फैंस के बीच राज करते हैं और उनके बारे में फैंस को जानना भी अच्छा लगता है। इस बीच एक नाम है जो लगातार चर्चा में है वह है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2023 12:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra Kiara Advani: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ कपल्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। ये कपल फैंस के बीच राज करते हैं और उनके बारे में फैंस को जानना भी अच्छा लगता है। इस बीच एक नाम है जो लगातार चर्चा में है वह है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। फिलहाल यह कपल हर दिन अपनी शादी और लव अफेयर्स की वजह से लाइमलाइट में हैं। अभी हाल ही में यह खबर आई थी कि कपल जल्द शादी करने वाले हैं और दोनों साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद दुबई से वापस लौट चुके हैं। इस दौरान दोनों को एक बार फिर एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है और यह वीडियो चर्चा में है।

वीडियो में दिखा कियारा और सिद्धार्थ का स्टाइलिश अवतार

वायरल हो रहे वीडियो में कियारा आडवाणी लाइट पिंक टी-शर्ट में दिखाई दे रही है। इस दौरान वह व्हाइट जोगर्स में नजर आईं और हाथों में हैंडबैग को संभालती नजर आई। एक्ट्रेस ने इस सिंपल लुक को बालों को बांध कर कम्पलीट किया है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ब्लैक टीशर्ट और पैंट में नजर आए जिसे उन्होंने एक स्टाइल जैकेट से टीमअप किया। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच एक बार फिर चर्चा में है और फैंस इस वीडियो को खूब देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कपल की लगातार तारीफ़ कर रहे हैं।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

क्या इस दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे कियारा और सिद्धार्थ

मिली जानकारी के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ की शादी फरवरी 2023 के पहले हफ्ते में तय हुई है। जी हां, सोशल मीडिया पर डेट भी वायरल हो रही है और रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी कर रहे हैं। वहीं कपल के मेहंदी और संगीत फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक यह शादी राजस्थान में होने वाली है। सूत्रों के अनुसार यह एक प्राइवेट शादी होगी जिसमें करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। कहने में दो राय नहीं है कि यह शादी भी काफी शानदार होने वाली है।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026