---Advertisement---

Sidharth Malhotra-Kiara Advani को स्टाइलिश लुक में किया गया स्पॉट, वीडियो देख उड़ने लगी ये अफवाहें!

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: निश्चित तौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मिलियन में फैन फॉलोइंग है और दोनों की क्लोज बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। जब दोनों एक साथ नजर आए तो यह लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 2, 2024 10:45 पूर्वाह्न

Sidharth Malhotra-Kiara Advani
Follow Us
---Advertisement---

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: निश्चित तौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मिलियन में फैन फॉलोइंग है और दोनों की क्लोज बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। जब दोनों एक साथ नजर आए तो यह लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। पैपराजी की नजरें उन पर अटक गई जब कपल अपनी गाड़ी में दिखे। हर बार की तरह उनका लुक और उनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लव बर्ड्स अपने अंदाज से दिल जीत रहे हैं।

साथ में क्लोज दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गाड़ी में बैठकर बातचीत कर रहे हैं। वहीं जब वह पैपराजी को देखते हैं तो उनसे स्माइल के साथ रूबरू होते हैं। दोनों के इस अंदाज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वह जिस तरह गाड़ी से ही रिएक्ट करते हैं वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

कूल लुक में नजर आए कपल

हमेशा की तरह कपल के लुक पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। जहां कियारा लेमन कलर ड्रेस को स्टाइल करती नजर आई। मिनिमल सटल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ प्लनजिंग नेकलाइन में कियारा की खूबसूरती देखने लायक है। वहीं सिद्धार्थ एक बार फिर हैंडसम हंक नजर आए।

क्या करण जौहर के प्रोजेक्ट में दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा

कहा जा रहा है कि दोनों डायरेक्टर करण जौहर के घर उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। वहीं इस खबर के आने के बाद एक बार फिर अफवाहों का दौर जारी है और लोगों का कहना है कि हो सकता है कि करण जौहर के किसी प्रोजेक्ट में कियारा और सिद्धार्थ एक साथ नजर आए। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में रिविल होगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आई थी तो कियारा ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन के साथ दिखी थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट रामचरण के साथ ‘गेम चेंजर’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026