---Advertisement---

Sidhu Moose Wala’s 30th Birth Anniversary: इन 5 सुपरहिट गानों से आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं सिद्धू मूसे वाला

Sidhu Moose Wala's 30th Birth Anniversary: रैपर सिद्धू अपने सुपरहिट गानों से आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। चलिए जानते हैं कि उनके टॉप 5 गाने कौन से हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 11, 2024 11:16 पूर्वाह्न

Sidhu Moose Wala's 30th Birth Anniversary
Follow Us
---Advertisement---

Sidhu Moose Wala’s 30th Birth Anniversary: आज जाने-माने सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला का 30वा जन्मदिन (Sidhu Moose Wala’s 30th Birth Anniversary) है। सिंगर आज लोगों के बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन, उनके चाहने वाले उन्हें आज काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। सिद्धू ने अपनी दमदार आवाज में कई सुपरहिट गाने दिये हैं जिसे लोग आज भी सुनना और गुनगुनाना काफी पसंद करते हैं।

Sidhu Moose Wala के 5 सुपरहिट गाने

चलिए अब रैपर सिद्धू मूसे वाला के 5 सुपरहिट गानों के बारे में जानते हैं जिससे आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में बसते हैं।

सो हाई सॉन्ग

रैपर सिद्धू मूसे वाला का यह गाना उनके 5 सुपरहिट गानों में काफी उपर आता है। उनके इस सॉन्ग के लिरिक्स और म्यूजिक काफी अच्छा है। इसी के साथ बता दें अपने इस गाने को सिद्धू मूसे वाला ने ही लिखा और गाया है। यही नहीं उन्होंने ही अपने इस सॉन्ग को कंपोज़ भी किया है। सिंगर के इस गाने को अब तक कुल 769 मिलियन लोग सुन चुके हैं।

लेजेंड गाना

सिंगर सिद्धू मूसे वाला का यह लेजेंड गाना उनके मोस्ट पॉपुलर गानों में से एक है और आज भी लड़कों की गाड़ियों में रिपीट पर बजता है। रैपर के इस गाने को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया था और अब तक इस पर 256 मिलियन तक व्यूज हो चुके हैं।

सेम बीफ गाना

बोहेमिया और सिद्धू मूसे वाला का यह शनदार गाना भी रैपर के सुपरहिट गानों में शामिल है। सिंगर के इस गाने को दोनों ने मिलकर लिखा है और अब तक उनके सॉन्ग पर पूरे 526 मिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं।

सॉन्ग ओल्ड स्कूल

सिद्धू मूसे वाला का गाना ओल्ड स्कूल ऐसा सॉन्ग है जिसे सुने बिना उनके दीवानों की महफिल अधूरी रहती है। सिंगर के इस गाने को सिद्धू द्वारा ही लिखा गया है और उनके इस सॉन्ग पर पूरे 324 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

आखरी गाना था लेवल्स

22 मई 2024 को रिलीज़ किया गया सिद्धू मूसे वाला का यह गाना लेवल्स उनका आखरी सॉन्ग था। रैपर के इस गाने को भी 229 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। यहीं नहीं वह सभी आज भी इस गाने को रिपीट पर सुनते और गुनगुनाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026