---Advertisement---

Singham Again: Salman Khan कैमियो या Ajay Devgn-Deepika Padukone नहीं बल्कि इस एक्टर ने जमाया रंग, देखें लोगों की प्रतिक्रिया

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में छा गए अर्जुन कपूर, हो रही है हर जगह चर्चा और लोग हुए दीवाने, माइलस्टोन साबित करने में कामयाब रहे एक्टर, निश्चित तौर पर एक्टिंग में उनका जलवा देखना होने वाला है दिलचस्प।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 4, 2024 4:10 अपराह्न

Singham Again
Follow Us
---Advertisement---

Singham Again:सिंघम अगेन‘ (Singham Again) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। निश्चित तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सितारे को छोड़ लोगों की नजरें तो इस फिल्म में एक विलेन पर अटक गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जिन्होंने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली है और इस फिल्म में अपने किरदार से वह चर्चा में आ गए। लोग जुबेर हाफिज यानी डेंजर लंका को दशकों याद रखेंगे। सलमान खान के कैमियो और करीना कपूर खान जैसे सितारों को रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में तो रखा लेकिन सबसे बड़ी उनकी जीत कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं।

Singham Again से Arjun Kapoor ने सेट किया माइलस्टोन

‘डेंजर लंका’ के किरदार में इस फिल्म में जान फूंकने वाले अर्जुन कपूर लोगों के दिलों में छाए रहेंगे। खतरनाक अंदाज और खून से लतपथ अर्जुन का चेहरा निश्चित तौर पर लोग भूल नहीं पाएंगे। अपनी एक्टिंग से उन्होंने इस फिल्म में खुद को साबित किया और यही वजह है कि फिल्म में सुपरस्टार्स के होने के बावजूद लोगों के बीच अर्जुन चर्चा में हैं। निश्चित तौर पर कुछ लोगों को इस फिल्म में अर्जुन कपूर ‘एनिमल’ के बॉबी देओल की याद दिला रहे हैं तो अपनी एक्टिंग से वह इस फिल्म में अपने लिए माइलस्टोन साबित कर चुके हैं।

Singham Again से Arjun Kapoor लोगों के बीच आए चर्चा में

जहां तक इस फिल्म की बात हो रही है तो बता दे कि इस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे अर्जुन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अर्जुन कपूर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अर्जुन कपूर ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ एक्टिंग किया है और हर कोई इसके बारे में पागल हो रहा है। तो एक ने लिखा अर्जुन कपूर आप अब तक कहां पर थे।

Singham Again में सुपर स्टार्स को दबा गए Arjun Kapoor

जब सिंघम अगेन की बात हो रही है तो बता दे इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे सितारे नजर आए थे। कैमियो रोल में सलमान खान। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार को रखा लेकिन अर्जुन कपूर इन सब में से चर्चा में आ गए हैं।

Singham Again की कमाई

1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिंघम अगेन की तकरार  ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa 3) से थी। वहीं रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए करोड रुपए कमाई कर ली है। जहां पहले दिन पर 43.70 करोड़ की कमाई हुई तो दूसरे दिन यानी शनिवार को 44.50 करोड रुपए का बिजनेस किया। इस फिल्म ने तीसरे दिन 50 करोड रुपए वर्ल्डवाइड कमाई की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026