---Advertisement---

जज की कुर्सी पर सालों बैठने वाले Sohail Khan ने ‘द अलायंस’ में कंटेस्टेंट बनकर जीता दिल, सिंपल पर्सनालिटी ने सलमान खान के भाई को दी जबरदस्त पहचान

Sohail Khan: द अलाइंस में आकर सलमान खान के भाई ने लोगों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनैलिटी की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जानिए कैसे उन्होंने सुर्खियां बटोर ली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 12:00 अपराह्न

Sohail Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sohail Khan: सलमान खान के भाई के नाम से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले एक्टर फिलहाल द अलाइंस के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। जहां लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी सिंपल पर्सनालिटी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। जी हां, सोहेल खान फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। बीते दिन सलमान खान उनसे मिलने के लिए शो में पहुंचे थे लेकिन इस सब के बीच वह लगातार ट्रेंड कर रहे हैं अपनी सिंपलीसिटी के बारे में उन्होंने कशिश से कुछ ऐसा कहा इसके बाद लोग एक बार फिर दीवाने हो गए।

क्यों धीरे बोलते हैं सोहेल खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harsh verma (@harsh.923_)

दरअसल सोहेल खान से जब कशिश पूछती हैं कि आप इतना धीरे क्यों बोलते हैं तब द एलाइंस में एक्टर बताते हैं कि बचपन से ही ऐसा ही रहे हैं यह उनका टोन है क्योंकि शायद उनकी फैमिली ऐसी है। वह यह भी बताते हैं कि सीमा का टोन ज्यादा था लेकिन सोहेल खान की फैमिली काफी अलग है। उनके मुताबिक सलीम खान भी कम शब्दों का इस्तेमाल बातचीत में करते हैं। इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि उनके भाई बहन भी काफी धीरे बोलते हैं। ऐसे में कशिश कहती है कि सलमान खान देख कर काफी अलग लगते हैं।

सोहेल खान की तारीफ में क्रेजी दिख रहे फैंस

इस दौरान सोहेल खान कहते हैं कि आप जो देखते हैं वह सब स्क्रिप्टेड होता है। वह बताते हैं कि सलमान खान चुप है लेकिन स्ट्रिक्ट नहीं है। जहां कुछ लोग बिग बॉस को स्क्रिप्टेड बताने लगे तो कुछ लोगों का कहना है कि सलमान खान की फैमिली काफी अच्छी है। लोगों का कहना है कि सोहेल काफी सॉफ्ट और खास है। फैंस सोहेल को जेंटलमैन बता रहे हैं तो उनके संस्कार की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कल तक इसे सिर्फ सलमान का भाई कहा जाता था लेकिन इसने अब दिल जीत लिया।

Sohail Khan ने ऐसे जीत लिया सबका दिल

सोहेल खान जब से शो में आए हैं सुर्खियों में बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि जो शख्स आज तक जज की कुर्सी पर बैठकर जलवा दिखाता था वह कंटेस्टेंट बनकर दिल जीत लिया है। उनकी सिंपल पर्सनालिटी उनके बोलने के अंदाज से लेकर वह जिस तरह से बाकी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हैं यह उनके डाउन टू अर्थ बिहेवियर को दिखाता है। लोग इसके लिए क्रेज़ी हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026