---Advertisement---

‘हीरामंडी’ में डबल रोल करना Sonakshi Sinha के लिए नहीं था आसान, वजन से लेकर लुक तक पर किया गया काम

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई रेहाना आपा से लेकर फरदीन तक के सफर में क्या रहा खास, देख फैंस की हुई बोलती बंद। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 7:01 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में रेहाना आपा और फरदीन का किरदार निभाकर चर्चा में आई सोनाक्षी सिन्हा को फैंस किस कदर चाहने लगे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इसमें उनके बेबाकपन और अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं लेकिन एक बार फिर अपने फरदीन वाले अंदाज से सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही सोनाक्षी की तस्वीरें देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है सोनाक्षी के इस लोक में खास जिसकी हो रही है हर तरफ चर्चा। फोटोज के जरिए उन्होंने रेहाना आपा और फरदीन के बीच की कहानी बताई है।

मां के किरदार के लिए Sonakshi Sinha ने की मेहनत

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस को यह बता दिया कि उनके लिए हीरामंडी वेब सीरीज में डबल रोल करना आसान नहीं था। इसके लिए उन्होंने अपने लुक से लेकर फैशन तक पर काफी काम किया। उन्होंने लुक टेस्टिंग की कुछ झलक फैंस को दिखाई। इसके साथ ही कैप्शन में खुलासा किया। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “रेहाना आपा, आपा नहीं हुजूर। यहां सबसे क्रूर रेहाना के लिए मेरे लुक टेस्ट की कुछ तस्वीरें हैं। चूंकि मुझे अपनी मां का किरदार निभाना था इसलिए हम उसे थोड़ा अलग बनाना चाहते थे। इसलिए मैंने थोड़ा वजन बढ़ाया और हमने बालों के साथ बहुत ज्यादा ड्रामा जोड़ा।”

लुक के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा, “जहां बाल फरीदन से ज्यादा लंबे और घुंघराले थे और मेकअप के साथ जहां हमने इसे आंखों पर भारी रखा। आइब्रो को लंबा किया और झाइयां जोड़ी, हरे रंग के लेंस भी। इस बदलाव को लाने के लिए मेरी अद्भुत टीम को पूरा श्रेय। निश्चित तौर पर रेहाना और फरदीन के किरदार में सोनाक्षी ने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली। लेकिन इसके पीछे की कहानी देखने के बाद निश्चित तौर पर इस अदाकारा ने लोगों का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों में उन्होंने इस वेब सीरीज की खास झलकियां लोगों को दिखाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026