---Advertisement---

खत्म नहीं हो रहा Sonakshi Sinha का हनीमून! Zaheer Iqbal की शर्टलेस और कोजी फोटोज शेयर कर कहीं ये बात

Sonakshi Sinha: शादी को हुए 2 महीने और सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया क्योंकि वह अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आई और उन्हें अपना घर बताया है। आइए देखते हैं खास फोटोज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हुई है। ऐसे में शादी को 2 महीने हो चुके हैं लेकिन एक्ट्रेस अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस सबक बीच सोनाक्षी ने अपनी बीच वेकेशन की झलकियां शेयर की है जिसमें वह न सिर्फ अपनी टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं बल्कि जहीर इकबाल भी शर्टलेस नजर आए। वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई। इसके साथ ही उन्होंने जहीर इकबाल को अपना घर बताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से सोनाक्षी सिन्हा की शादी एक बार फिर आई चर्चा में।

इस हाल में नजर आई Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी सिर्फ टोन लेग्स दिखाई दे रही है तो दूसरी तरफ जहीर इकबाल बीच पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं जहां वह शर्टलेस अंदाज में रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे की स्माइल इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से कितने खुश है।

रोमांटिक फोटोज ने जीत लिया दिल

दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर सोनाक्षी चर्चा में है जिसके साथ उन्होंने लिखा, “।” जहां एक तस्वीर में जहीर उन्हें अपनी गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटो में जहीर के साथ वह काफी क्यूट पोज दे रही हैं। एक और तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं और उनका अंदाज किसी को भी लुभाने के लिए काफी है।

तस्वीरों ने मचा दी हलचल

जहीर और सोनाक्षी की शादी को 2 महीने हो चुके हैं और ऐसे में वे दूसरी मंथ एनिवर्सरी को वह खास अंदाज में मनाते हुए नजर आए। इस दौरान अपनी झलकियां फैंस को दिखाई जो न्यूयॉर्क का है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने हलचल मचा दी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में ‘काकूड़ा’ फिल्म में नजर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026