---Advertisement---

‘एयरपोर्ट लुक’ और ‘रामायण’ को लेकर ये क्या बोल गई थी Sonakshi Sinha, इन 5 कंट्रोवर्सी की वजह से एक्ट्रेस की हुई थी फजीहत

Sonakshi Sinha: जल्द दुल्हनिया बनने वाली सोनाक्षी सिन्हा का नाम और वह लाइमलाइट में रही थी। एक्ट्रेस विवादित बयान देकर लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2024 12:39 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। 23 जून यानी आज वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को हमसफर बनाने वाली हैं। शादी के मौके पर धर्म परिवर्तन को लेकर वह काफी विवादों में है लेकिन क्या आपको पता है कि सोनाक्षी सिन्हा इससे पहले भी कई कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में रही है। वह काम से ज्यादा विवादों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी जिंदगी की टॉप 5 कंट्रोवर्सी जो मुसीबत बनकर उनके सामने आई थी और उन पर लगा था कई गंभीर आरोप।

सलमान खान संग फोटो हुई थी वायरल

यह सच है कि आज वह जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बनने वाली है लेकिन उनकी सलमान खान के साथ वेडिंग फोटो भी खूब चर्चा में रही थी जिसमें सलमान सोनाक्षी सिन्हा को रिंग पहनाते हुए नजर आए थे। लोगों के बीच यह तस्वीर खूब विवादों में रही थी और एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा था। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि क्या लोग बेवकूफ है जो उन्हें रियल और फोटोशॉप इमेज के बीच अंतर नहीं पता चल रहा है।

रामायण को लेकर पूछा गया था सवाल

सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति के 11 सीजन में नजर आए थी जहां उनसे अमिताभ बच्चन ने सवाल किया था की रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने गलत जवाब दिया था और वह काफी कन्फ्यूज नजर आई थी जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

टैक्स को लेकर हंगामा

सोनाक्षी सिन्हा की कंट्रोवर्सी की बात करें तो 2017 में दबंग गर्ल काफी सुर्खियों में रही थी क्योंकि वह टैक्स को लेकर मुसीबत में पड़ गई थी। यह मामला आगे तक पहुंच गया था। दरअसल एक्ट्रेस पर आरोप लगा कि उन्होंने टैक्स फाइल करने के बाद फॉर्म फाइल किया। देर होने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को टैक्स क्रेडिट क्लेम नहीं मिल पाया था जिसकी वजह से एक्ट्रेस विवादों में रही।

धोखाधड़ी का आरोप

सोनाक्षी सिन्हा को एक इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था लेकिन एक्ट्रेस पर यह आरोप लगा कि वह पैसे लेने के बाद भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनी थी। इसे लेकर खूब विवाद हुआ था यहां तक की आयोजनकर्ता ने सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

एयरपोर्ट लुक को लेकर विवादित बयान

एयरपोर्ट लुक को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एयरपोर्ट के लिए कैजुअल लुक में रहना पसंद करती है। लेकिन बिजी होने की वजह से तैयार नहीं हो पाती है जिसके लिए उन्होंने यहां तक कहा था कि यह थोड़ी है कि जानबूझकर घर जाकर भंगी बनकर चली जाऊंगी। इसकी वजह से वाल्मीकि समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा था और उनका पुतला जलाया गया था। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को माफी मांगनी पड़ी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026