---Advertisement---

Sonam Kapoor ने आनंद आहूजा के साथ सेकेंड प्रेगनेंसी की कर दी घोषणा, बेबी बंप देख प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की दुनिया से एक बेहतरीन दिल जीत लेने वाली खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि सोनम कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली है। इसकी घोषणा उन्होंने आधिकारिक तौर पर कर दी है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने प्यार लुटाया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 20, 2025 1:40 अपराह्न

Sonam Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Sonam Kapoor: बॉलीवुड की फैशन स्टार सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने के लिए तैयार है और आनंद आहूजा के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। पिछले लंबे समय से इसे लेकर लगातार अटकलों का बाजार गर्म था। ऐसे में आखिरकार स्टाइलिश अंदाज में एक्ट्रेस ने इस बात की घोषणा कर दी है। सोनम कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है जहां पिंक कलर की खूबसूरत ड्रेस में वह नजर आ रही है। खास बात यह है कि न सिर्फ फैंस बल्कि प्रियंका चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा शनाया कपूर तक ने बधाइयां दी है।

सोनम कपूर ने स्टाइलिश अवतार में दिखाई बेबी बंप की झलक

जहां तक सोनम कपूर के इस प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के पोस्ट की बात करें तो वह अपने बेबी बंप को स्टाइलिश अंदाज में फ्लॉन्ट करती हुई दिखी है। कैप्शन में सिर्फ उन्होंने मदर लिखकर किस इमोजी शेयर करती हुई नजर आई। जब यह खबर सामने आई थी कि सोनम कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली है तब वह सेकंड ट्रिमेस्टर में थी। पिंक कलर की मिडी ड्रेस को उन्होंने मैचिंग ब्लेजर के साथ स्टाइल किया है।इसके साथ ही ब्लैक स्किनी को सिल्वर बेली के साथ फ्लॉन्ट करती हुई दिखी है।

Sonam Kapoor को बॉलीवुड से मिल रही बधाईयां

सोनम कपूर के इस पोस्ट को देखकर प्रियंका चोपड़ा ने कंग्रॅजुलेशन लिखा जिस पर सोनम कपूर ने धन्यवाद पीसी कहा। वही परिणीति चोपड़ा ने लिखा कंग्रॅजुलेशन मामाचिता तो सोनम कपूर ने प्यार लुटाया है। शनाया कपूर से लेकर करीना कपूर तक ने प्यार की बरसात की है और पत्रलेखा ने भी बधाई दी। पोस्ट को 18000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर की शादी 2018 में हुई थी और 2022 में उन्होंने अपने बेटे वायु का इस दुनिया में स्वागत किया था। अब 3 साल के बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस मां बनने के लिए तैयार है।

हमारी तरफ से भी सोनम कपूर को ढेर सारी बधाइयां।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026