---Advertisement---

बिहार के अमरजीत जयकर के लिए मसीहा बने Sonu Sood, तारीफ करते हुए दिया ये बड़ा ऑफर

Sonu Sood: आजकल के समय में सोशल मीडिया पर आए दिन कई टैलेंट देखने को मिलते हैं बस जरुरत होती है उन्हें पहचान की। यह बात सच है कि इस प्लेटफॉर्म ने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है और इस लिस्ट में कई दिग्गज नाम शामिल है। सोशल मीडिया की वजह से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2023 1:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sonu Sood: आजकल के समय में सोशल मीडिया पर आए दिन कई टैलेंट देखने को मिलते हैं बस जरुरत होती है उन्हें पहचान की। यह बात सच है कि इस प्लेटफॉर्म ने कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है और इस लिस्ट में कई दिग्गज नाम शामिल है। सोशल मीडिया की वजह से बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी गांव में रहने वाले अमरजीत जयकर को एक बड़ा ब्रेक मिला है। अमरजीत ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका एक वीडियो उनकी जिंदगी बदल देगा और उन्हें सोनू सूद खास ऑफर देंगे। जी हां, कॉमन मैन के मसीहा ने अमरजीत को बड़ा ऑफर दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

अमरजीत के इस वीडियो को देख फैन हुए सोनू

दरअसल सोशल मीडिया पर पिछले दिनों अमरजीत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो ‘दिल दे दिया है’ गाना गए रहे हैं। इस वीडियो को सोनू सूद ने भी देखा और वो अमरजीत की गायकी के फैन हो गए। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “एक बिहारी सौ पे भारी।” इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोनू सूद की लगातार तारीफ कर रहे हैं। यह बात सच है कि इस एक वीडियो से अमरजीत सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए और लोग उन्हें खूब सर्च कर रहे हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो पर यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शंस

अब लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो सोनू सूद ने अमरजीत जयकर से बात कर उन्हें अपनी फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर खूब चर्चा में है कि सिर्फ एक वीडियो से अमरजीत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जलवा दिखाने के लिए तैयार हो गए। इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्रतिक्रया दे रहे हैं। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कहा,”आप एक योद्धा हैं सर….जो हमेशा हर सुख दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं और उनकी सहायता करते हैं, आप को पालिटिक्स में जाना चाहिए सर, क्योंकि देश को अच्छे नेता की आवश्यकता है जो देश की जनता का नेतृत्व कर सकें।” एक और यूजर ने कहा, “देसी इंडियन आइडल का विजेता।”

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 4, 2026

Weight Loss

अप्रैल 3, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Facial Swelling

अप्रैल 3, 2026

Ayodhya Viral Video

अप्रैल 3, 2026