---Advertisement---

व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान हैं Sonu Sood, कुछ इस तरह जरूरतमंदों के लिए जताई चिंता

Sonu Sood: सोनू सूद ने व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक होने के बाद फैंस को इस बात की जानकारी दी है और कहा कि जरूरतमंदों को मेरे मदद की जरूरत है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Sonu Sood
Follow Us
---Advertisement---

Sonu Sood: आम लोगों के मसीहा कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। दरअसल सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट काम नहीं कर रहा है और इसकी वजह से एक्टर काफी परेशान हैं क्योंकि उनके फैंस और जरूरतमंद लोग उनसे जुट नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी और एक्स अकाउंट के जरिए दी है और वह लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

व्हाट्सएप को ध्यान देने की है जरूरत

Sonu Sood
Sonu Sood

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनू सूद ने लिखा, “व्हाट्सएप अभी भी मेरा अकाउंट काम नहीं कर रहा है। मित्रों उठने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए। यथाशीघ्र मुझे सीधे मेरे अकाउंट पर मैसेज भेजें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे। कृपया अपना योगदान दें।” एक और पोस्ट में एक्टर ने कहा, “हजारों जरूरतमंद लोग मेरे तक मदद लेने के लिए पहुंचने की कोशिश में जुटे होंगे। कृपया इस पर ध्यान दें अकाउंट अभी भी ब्लॉक है।”

कई बार इस समस्या का करना पड़ा सामना

उन्होंने एक्स चैनल पर कहा, “मेरा नंबर व्हाट्सएप पर काम नहीं करता है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को सही करने का समय आ गया है।”

एक्टिव हैं सोनू सूद

वर्कफ्रंट की बात करते तो सोनू सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं और वह अक्सर आम लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। स्टूडेंट से लेकर गरीबों तक की मदद करने में वह पीछे नहीं रहते हैं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह ‘फतेह’ में दिखाई देने वाले हैं जिसमें उनके अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026