---Advertisement---

Kapil Sharma शो पर सौरव गुर्जर ने साधा निशाना, कहा- ‘आपकी टीम यें झूठें कमेंट कैसे दिखा सकते हैं’

Kapil Sharma: दरअसल अगर आप इस शो को देखते हैं तो आपको पता होगा कि इस बार पहली बार ‘पोस्ट का पोस्टमार्टम’ सेगमेंट स्टार्ट किया गया है। अब इस सेगमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक स्टार ने स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sharma: दि कपिल शर्मा शो फैंस के बीच काफी पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक हैं। इस शो को फैंस काफी पसंद भी करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कभी-कभी इस शो को काफी ट्रोल भी किया जाता है। शो कई बार विवादों के घेरे में है और इस पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप भी लगा है। इस बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर शो की ट्रोलिंग हो रही है। दरअसल ‘पोस्ट का पोस्टमार्टम’ सेगमेंट पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

सौरव गुर्जर ने कहीं ये बात

हाल ही में रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा शो पर आए थे। इस दौरान कपिल ने ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्टर और WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर के एक पोस्ट का कमेंट पढ़ा था। इस बारे में सौरव ने कहा कि कपिल ने जो कमेंट पढ़ा वह टीम की तरफ से ही की गयी है ताकि शो में वह चुटकी ले सकें क्योंकि यह उनके इंस्टाग्राम पर नहीं है। सौरव ने ट्वीट कर कहा, “आप अच्छे इंसान हैं कपिल शर्मा, लोगों को हंसाते हैं, लेकिन आप और आपकी टीम किसी के सोशल मीडिया पर ये झूठे कमेंट्स कैसे दिखा सकते हैं। यह स्वीकार करने लायक नहीं है। जय हिंद।”

‘पोस्ट का पोस्टमार्टम’ सेगमेंट में कपिल गेस्ट बनकर आए सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज के नीचे फनी कमेंट्स को पढ़ते हैं। कहा जा रहा है कि इस शो में जो कमेंट्स पढ़े जाते हैं वो स्क्रिप्टेड होते हैं और वह टीम की तरफ से ही किए जाते हैं। बता दें कि कपिल शर्मा शो फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं। इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और आए दिन ट्रोल भी होते हैं। इस शो में सेलिब्रिटी अपने प्रोजेक्ट्स या फिल्म को प्रमोट करने के लिए आते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026