---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7:टॉम हॉलैंड की फिल्म में ऐसा क्या है, जिसे देखने के लिए भारत में मची होड़? 1 हफ्ते में 400 करोड़ के करीब पहुंची

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में काफी देखी जा रही है। एक हफ्ते के अंदर इस मूवी में लगभग 400 करोड़ के आस-पास की कमाई कर ली है। अगर आप भी इसे देखने की सोच रहे हैं तो इसका कारण जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2026 12:18 अपराह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7:  दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस समय  टॉम हॉलैंड की फिल्म  ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने तहलका मचाया हुआ है। इस फिल्म ने लगभग 10 हजार करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में भी इसका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। क्योंकि यहां पर मूवी ने  लगभग  400 करोड़ तक पहुंचने वाली है।  एक हफ्ते में इस ताबड़तोड़ कमाई ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है, जिसे देखने के लिए भारतीय ऑडियंस इतनी ज्यादा बेताब है?

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

‘स्पाइडरमैन  ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के सातवें दिन भारत में 15.20 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेकश्न किया है। ये कमाई 16725 शोज से हुई है। इसके साथ ही टॉम हलैंड की ये हॉलीवुड फिल्म टोटल कलेक्शन 380.78 करोड़ के आस-पास कर चुकी है। किसी भी विदेशी मूवी के लिए भारत में इस आंकड़े तक ही पहुंचना अपने आप में ही काफी बड़ी उपलब्धि है। वहीं, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 9600 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म का बजट 2200 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने चंद दिनों के अंदर ही अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। आने वाले दिनों में ये और भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है। किसी भी फिल्म के लिए इतने कम समय में 1 बिलियन डॉलर की कमाई करना अपने आप में बड़ा उपलब्धि है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘स्पाइडरमैन  ब्रांड न्यू डे’ मूवी  भारतीय ऑडियंस क्यों कर रही इतना पसंद?

आपको बता दें, ‘स्पाइडरमैन  ब्रांड न्यू डे’ मूवी एक हॉलीवुड फिल्म है। जिसे भारत में काफी देखा जा रहा है । इसके पिछले पार्ट ‘नो वे होम’ का इमोशनल सस्पेंस और आगे की कहानी ने भारतीय ऑडियंस को बांधा हुआ है। इस बार ‘ब्रांड न्यू डे’ में स्पाइडर-मैन आसमान नहीं बल्कि जमीन पर लड़ता हुआ दिखा है। फिल्म में टॉम हॉलैंड के साथ ‘द हल्क’ और ‘द पनिशर’ की एंट्री लोगों को काफी पसंद आयी है। भारत में इस फिल्म का काफी प्रमोशन हुआ है। जिसके कारण ये लोगों के दिल और दिमाग में छप गई है। इस फिल्म को भारत में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसके कारण वो खुद को फिल्म से काफी जुड़ा हुआ देख पा रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pati Patni Aur Panga 2

सितम्बर 21, 2026

Daayra Box Office Collection Day 3

सितम्बर 21, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 38

सितम्बर 21, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 17

सितम्बर 21, 2026

Salman Khan

सितम्बर 21, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 21, 2026