---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 8: टॉम हॉलैंड ने भारत ही नहीं दुनिया में रचा इतिहास! जानें कैसे हॉलीवुड फिल्म ऑडियंस ने लगाई आग?

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 8: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत ही नहीं दुनिया में बड़े रिकॉर्ड बनाएं हैं। जिसके कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 7, 2026 2:01 अपराह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 8
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 8: दुनियाभर में इस समय टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डेट’ का क्रेज देखने को मिल रहा है। ये फिल्म एक हफ्ते के अंदर लगभग 10 हजार करोड़ के आस-पास कमाई कर चुकी है। खास बाच ये है कि, ये भारत में भी 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का लगातार बढ़ता कलेक्शन रोजाना रिकॉर्ड बना रहा है और तोड़ रहा है। वीकेंड पर अगर आप इसे देखने की सोच रहे हैं तो भारत में इसके प्रदर्शन के बारे में जरुर जानें।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?

‘स्पाइडरमैन  ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन भारत में 14.20 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन किया है। ये कमाई 16447 शोज से हुई है। भारत में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की ये मूवी टोटल कमाई 400.21 करोड़ के आस-पास कर चुकी है। इसके साथ ही इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 10 हजार करोड़ के आस-पास पहुंच गया है। इस एक्शन ड्रामा मूवी का बजट 1900 करोड़ के आस-पास है। फिल्म  ने रिलीज के कुछ दिनों के अंदर ही अपना बजट निकाल लिया है और प्रॉफिट की तरफ आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’  फिल्म ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाएं हैं?

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को भारत में अच्छा रिस्पोंस मिलने के बड़े कारण मूवी का अच्छा प्रमोशन और हिन्दी सहित तमाम सारी साउथ भाषा में रिलीज माना जा रहा है। फिल्म के पिछले पार्ट भी भारतीय ऑडियंस का काफी लगाव था। जिसके कारण वो इसके नेक्स्ट पार्ट को देखने के लिए बेताब है। फिल्म की हिंदी डबिंग में भारतीय ऑडियंस के हिसाब से मजेदार लोकल डायलॉग्स के साथ पेश किया गया हैं। जिसके कारण ऑडियंस इससे कनेक्ट कर पा रही है। आपको बता दें, ये दुनिया में दूसरी सबसे तेज 1  बिलियन डॉलर कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा ग्लोबल ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड भी इसी के नाम पर है। भारत में किसी भी हॉलीवुड फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन चुकी है। इसका साथ ही 2026 की सबसे बड़ी हिट मूवी ये बन चुकी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akanksha Chamola

अगस्त 7, 2026

Jiya Shanakar

अगस्त 7, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 7, 2026

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15

अगस्त 7, 2026

G.D.N X Review

अगस्त 7, 2026

The Paradise Teaser

अगस्त 7, 2026