---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 3: गजब! ताबड़तोड़ हो रही नोटों की बारिश, टॉम हॉलैंड की शनिवार की कमाई ने पिछले सभी रिकॉर्ड किए ध्वस्त

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 3: टॉम हॉलैंड की फिल्म की पिछले 3 दिनों में हर जगह चर्चा हो रही है। शनिवार की कमाई देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे जो जाहिर तौर पर फैंस के क्रेज को दिखाने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 1:34 अपराह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 3: टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का जलवा सिनेमाघर में कुछ इस कदर देखा जा रहा है कि फैंस इसे लेकर क्रेजी नजर आ रहे हैं। वहीं इस सब के बीच आखिर तीसरे दिन पर इसकी कितनी कमाई रही है। यह देखने के बाद बॉलीवुड के सभी स्टार्स की बोलती बंद हो जाएगी क्योंकि हॉलीवुड फिल्म ने धमाका किया है और हर दिन कमाई में रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। सिर्फ 3 दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं इस सबके बीच स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 क्या देखा गया है।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 3 पर देखें टॉम हॉलैंड की दहाड़

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो इसने शनिवार को 70.25 करोड़ रुपए छापे हैं जो जाहिर तौर पर पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ने के लिए काफी है। 60 करोड़ की शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म ने शुक्रवार को 49 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं इस सबके बीच अब शनिवार का कलेक्शन देखने के बाद आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी। जहां 70 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने अपने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं। आगे यह काम क्या धमाका करती है इस पर नज़रें रहने वाली है।

जानिए स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई

वहीं इससे हटकर टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 की बात करें तो सबसे ज्यादा प्यार ओरिजिनल भाषा यानी अंग्रेजी में देखा जा रहा है जहां इसने 40.60 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही हिंदी में 23 करोड रुपए, कन्नड़ में 0.07 करोड़, मलयालम में 0.08 करोड़ तो तमिल में 3.75 करोड रुपए का कलेक्शन देखा जा रहा है। वहीं तेलुगु में 2.75 करोड रुपए की कमाई देखी जा रही है। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 180.20 करोड़ रुपए हैं।

 

जाहिर तौर पर हॉलीवुड फिल्म ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026