---Advertisement---

Splitsvilla 14: डेटिंग रियलिटी शो के विनर बने ये कंटेस्टेंट्स, डेटिंग को लेकर कपल के खुलासे से चौंक गए फैंस

Splitsvilla 14: डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 14’ इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद की वजह से लगातार सुर्खियों में रहा है। वहीं अब इस शो को हमीद बार्कजी और साउंडूस मौफकीर ने जीत लिया है। दोनों अपनी इस जीत से काफी खुश हैं और शो में इन्हें खूब पसंद भी किया गया। दोनों की जीत की घोषणा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2023 2:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Splitsvilla 14: डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 14’ इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद की वजह से लगातार सुर्खियों में रहा है। वहीं अब इस शो को हमीद बार्कजी और साउंडूस मौफकीर ने जीत लिया है। दोनों अपनी इस जीत से काफी खुश हैं और शो में इन्हें खूब पसंद भी किया गया। दोनों की जीत की घोषणा के बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं। हालांकि, अब दोनों ने अपनी जीत और अफेयर के बारे में बात की है। इस शो को फैंस ने काफी पसंद किया और यंग जेनरेशन के बीच यह डेटिंग शो काफी चर्चा में है और हर सीजन की तरह इसे भी फैंस का खूब प्यार मिला।

शो को जीतने के बाद विनर को मिली इतनी प्राइज मनी

सनी लियोन ने भी इसकी जानकारी दी और कहा कि शो को आखिरकार अपना विनर मिल ही गया है। वहीं बता दें कि इस सीजन को अर्जुन बिजलानी और सनी लियोन होस्ट कर रहे थे। शो को जीतने के बाद हमीद बार्कजी और साउंडूस को 10 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है। शो में दोनों को फैंस ने काफी पसंद किया था और उनकी जुगलबंदी लोगों के दिलों को छू गयी थी। वैसे तो इस शो में कटी कपल्स चर्चा में रहे। उर्फी जावेद और कशिश ठाकुर की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। खैर इस शो में उर्फी का जादू नहीं चला।

Also Read: दिल्ली में हुए Sidharth-Kiara के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, इस खूबसूरत लुक में नजर आए न्यूली वेड कपल

रिलेशन को लेकर हमीद ने किया बड़ा खुलासा

स्प्लिट्सविला 14’ को जीतने के बाद विनर हमीद बार्कजी ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि “हम दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे है और हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उम्मीद है कि हमारी दोस्ती लोगों को आगे भी देखने को। मिलेगी और हम फैंस को खुश करते रहेंगे।” इस खुलासे के बाद फैंस का दिल टूट गया है लेकिन वे खुश हैं कि उन्होंने इसकी सच्चाई दुनिया को बताई है।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Anil Kapoor

जून 29, 2026

Bigg Boss 19

जून 29, 2026

Awarapan 2 Official Teaser

जून 29, 2026