---Advertisement---

Splitsvilla 14: डेटिंग शो में धमाल मचाने के लिए वापसी कर रही हैं Urfi Javed, बोलीं- ‘जब भी आऊंगी हलचल मचा कर जाऊंगी’

Splitsvilla 14: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अजीबगरीब ऑउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने लोगों के बीच अपनी एक अलग छवि बनाई है। उर्फी में कुछ तो खास है जिसकी वजह से वह चर्चा में होती हैं। हर दिन वह लाइमलाइट में होती हैं और एक बार फिर वह धमाल मचाने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 22, 2023 3:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Splitsvilla 14: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अजीबगरीब ऑउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने लोगों के बीच अपनी एक अलग छवि बनाई है। उर्फी में कुछ तो खास है जिसकी वजह से वह चर्चा में होती हैं। हर दिन वह लाइमलाइट में होती हैं और एक बार फिर वह धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां, उर्फी जल्द ही डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 14’ में नजर आएंगी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक वीडियो को शेयर कर किया है।

वीडियो में टशन दिखाती नजर आईं उर्फी

उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “स्प्लिट्सविला अब मेरे नर्वस में है। जब भी आऊंगी हलचल मचा कर जाऊंगी।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी शो में दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। प्रोमो में उर्फी मंच पर आती है और कंटेस्टेंट्स के उत्साह को बढ़ाते हुए दिखती हैं। उर्फी कशिश से कहती है कि मैं जब भी आऊंगी तो उसे एक नई लड़की के साथ देखूंगी और तब आकाशलीना कहती है कि वह पहला आइडियल पुरुष है। इस बात को सुनकर उर्फी और अन्य कंटेस्टेंट्स हंसने लगते हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहती हैं उर्फी जावेद

इस वीडियो में एक्ट्रेस के फैंस लगातार उर्फी की तारीफ कर रहे हैं और शो में उनका स्वागत कर रहे हैं। वही ट्रोलर्स उर्फी को ट्रोल करने में पीछे नहीं है। एक यूजर ने कहा, “आपकी वजह से मैं इस शो को देखूंगा।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “पोर्नविला में आपका स्वागत है। आपको यहां कपडे उतारने की कला की वजह से बुलाया गया है।” गौरतलब है कि उर्फी सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस हर दिन अलग अंदाज में नजर आती हैं। उनकी अतरंगी ड्रेस की वजह से वह आए दिन ट्रोलर्स के निशाने पर भी होती हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026