---Advertisement---

Squid Game 2 Trailer: ‘मैं यह गेम फिर से खेलना चाहता हूं’ इस बार और दमदार होगा थ्रिल, देख लोग बोले- ‘अब आएगा ना मजा…’

Squid Game 2 Trailer: धमाकेदार ट्रेलर को जारी करते हुए मेकर्स ने 'स्क्विड गेम 2' फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है और निश्चित तौर पर यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि सीरीज इस बार क्या तबाही मचाती है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2024 12:14 अपराह्न

Squid Game 2 Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Squid Game 2 Trailer: दुनिया भर में तहलका मचाने वाली वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम 2‘ (Squid Game 2) का इंतजार खत्म हो गया क्योंकि इसका ट्रेलर नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया है। इसके साथ ही रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। ऐसे में Netflix पर सीजन 2 कब दस्तक देने वाली है और क्या होने वाला है इसमें खास इस बात की घोषणा मेकर्स की तरफ से कर दी गई है। इस बार पुराने स्टार कास्ट के साथ-साथ नए स्टार्स की एंट्री हुई है तो निश्चित तौर पर वेब सीरीज में तहलका मचने वाली है। ऐसे में ट्रेलर को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे हैं।

Squid Game 2 Trailer में है जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिल

Credit- Netflix

‘स्क्विड गेम 2’ ट्रेलर को जारी करते हुए मार्क्स ने फैंस को तोहफा दिया है। 1 मिनट 46 सेकंड के इस ट्रेलर में निश्चित तौर पर यह दिखाने के लिए काफी है कि इस बार थ्रिल का मजा दोगुना होने वाला है। ऐसे में रिलीज तारीख को नोट करने की जरूरत है ताकि बिना देर किए आप इस वेब सीरीज का लुत्फ उठा सके। ट्रेलर की शुरुआत में कहा जाता है चाहे तुम उन लोगों को मास्क पहनकर मारो या सरेआम उनको चंगुल में फसाने का काम करो। मैं यह गेम फिर से खेलना चाहता हूं। कई दमदार डायलॉग और एक्शन सीन ट्रेलर को सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर बनाने के लिए काफी है और इतना तो तय है कि एक बार फिर तहलका मचने वाला है।

Squid Game 2 Trailer के साथ मेकर्स ने कहीं ये बात

वहीं ‘स्क्विड गेम 2’ वेब सीरीज की बात करें तो इसके ट्रेलर को लॉन्च करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि ‘स्क्विड गेम जीतने के तीन साल बाद खिलाड़ी 456 ने स्टेटस में जाना छोड़ दिया। अपने मन में एक नया संपर्क लेकर वापस आ गया है एक बार फिर रहस्यमई खेल में उतरा है और जीवन या मौत का खेल शुरू करने वाला है।”

Squid Game 2 Trailer देख लोगों ने जाहिर की बेताबी

जहां तक वेब सीरीज की बात करें तो यह 26 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है तो निश्चित तौर पर फैंस इसके लिए बेसब्री से इंतजार करेंगे। वहीं ट्रेलर को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बस एक गेम और खेलेंगे और चले जाएंगे।” एक ने कहा, “सुपर माइंड ब्लोइंग बेस्ट वेब सीरीज।” तो एक ने कहा अब आएगा ना मजा। एक ने लिखा बेस्ट वेब सीरीज।

Squid Game 2 में कौन कौन से नए स्टार कास्ट आएंगे नजर

74वें प्राइमटाइम एम्मीज में ड्रामा सीरीज़ के लिए उत्कृष्ट निर्देशन जीतने वाले पहले एशियाई बनकर इतिहास रचने वाले निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक बार फिर यह जिम्मेदारी ली है। ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन, वाई हा-जुन और गोंग यू एक बार फिर नजर आने वाले हैं तो नए स्टार्स के तौर पर यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, पार्क ग्यू-यंग, ली जिन-उक, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, कांग ऐ-सिम, ली डेविड, चोई सेउंग-ह्यून, रोह जे-वोन, जो यू-री और वोन जी-आन शामिल हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि यह सीरीज इस आर क्या धमाका करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026