---Advertisement---

बोनी कपूर नहीं बल्कि साउथ के इस सुपरस्टार से शादी करवाना चाहती थी Sridevi की मां, इस वजह से नहीं हुआ रिश्ता

Sridevi Death Anniversary: 24 फरवरी 2018 वह काला दिन जिसकी सुबह की शुरुआत एक ऐसी खबर से हुई जिसके बारे में फैंस सोचा भी नहीं होगा। यह वह मनहूस दिन है जिस दिन हम सबकी चहेती श्रीदेवी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। आज श्रीदेवी की मौत को पूरे 5 साल हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sridevi Death Anniversary: 24 फरवरी 2018 वह काला दिन जिसकी सुबह की शुरुआत एक ऐसी खबर से हुई जिसके बारे में फैंस सोचा भी नहीं होगा। यह वह मनहूस दिन है जिस दिन हम सबकी चहेती श्रीदेवी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। आज श्रीदेवी की मौत को पूरे 5 साल हो चुके हैं लेकिन फैंस उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन श्रीदेवी ट्रेंड में होती हैं और उनकी हिट फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं। यह बात आपको पता होगा कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी किस मजबूरी में हुई थी। क्या आपको यह पता है कि श्रीदेवी की मां की पसंद बोनी कपूर नहीं बल्कि साउथ के एक सुपरस्टार थे। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वह सुपरस्टार जिसे दामाद बनाना चाहती थी श्रीदेवी की मां और किस वजह से नहीं हुआ था यह रिश्ता।

साउथ के इस एक्टर को दामाद बनाना चाहती थी श्रीदेवी की मां

इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे श्रीदेवी और कमल हासन की जोड़ी फिल्मों में किस हद तक पसंद की जाती थी। लोग उन्हें एक साथ देखना चाहते थे लेकिन उनकी जोड़ी की सबसे बड़ी फैन श्रीदेवी की मां थी। श्रीदेवी और कमल हासन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों हमेशा चर्चा में रहती थी। श्रीदेवी की मां कमल हासन को इतना पसंद करती थी कि एक बार उनसे अपनी बेटी से शादी करने के लिए भी कह दी थी। वहीं, फैंस को भी कई बार ऐसा लगा है कि श्रीदेवी और कमल हासन के बीच कोई सीन है लेकिन दोनों इस बात से इंकार करते रहे।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

शादी के प्रस्ताव पर एक्टर ने दिया था जवाब

कमल हासन ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था कि जब श्रीदेवी की मां उनके पास शादी का ऑफर लेकर आई थी तो वह चौंक गए थे। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि “आप क्या चाहती हैं कि हम दोनों आपस में लड़ते रहे और श्रीदेवी आपके पास वापस आ जाए।” यह बात सच है कि श्रीदेवी और कमल के बीच में काफी स्पेशल बॉन्डिंग थी और वह दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन उनके बीच दोस्ती के अलावा कोई रिश्ता नहीं था।

आज भी श्रीदेवी की मौत है एक मिस्ट्री

श्रीदेवी अपने पति और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने पहुंची थी। वहीं होटल में बाथटब में डूबने से एक्ट्रेस की मौत हो गई। हालांकि लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि एक्ट्रेस की मौत ऐसे हुई है। कुछ लोग श्रीदेवी की मौत को एक मर्डर भी बताते हैं लेकिन सच्चाई क्या है इससे कोई भी वाकिफ नहीं है। एक्ट्रेस की मौत को लेकर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर पर भी सवाल उठाए जा रहे थे।

Also Read: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026