---Advertisement---

Stree 2: एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Stree 2: ‘ओ स्त्री कल आना’ यह डायलॉग सुनते ही लोगों के जहन में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ की झलक आ जाती है। राजकुमार, श्रद्धा और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 2018 में इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2023 3:31 अपराह्न

stree 2
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2: ‘ओ स्त्री कल आना’ यह डायलॉग सुनते ही लोगों के जहन में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ की झलक आ जाती है। राजकुमार, श्रद्धा और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 2018 में इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि एक बार फिर लगभग 5 साल बाद इस फिल्म के सिक्वल को लेकर काम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी बीते दिनों दी गई थी वहीं अब खुद श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जी हां, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

श्रद्धा ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

दरअसल राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को लेकर लोग पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्हें भरोसा था कि सीक्वल में एक बार फिर दोनों की जोड़ी तहलका मचाती हुई नजर आएंगी। वहीं अब श्रद्धा ने एक वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह फिल्म के सिक्वाल को लेकर खुलासा किया। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह खुद श्रद्धा कपूर कह रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा, “एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! स्त्री 2 फिल्म की शूटिंग शुरू, आ रही है वह अगस्त 2024।”

ये स्टार्स आएंगे ‘स्त्री 2’ में नजर

इस वीडियो के साथ श्रद्धा ने राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी को टैग किया है। इसके अलावा उन्होंने अपारशक्ति खुराना को भी टैग किया। ऐसे में एक बार फिर लोगों के बीच तहलका मचाने के लिए आ रही है स्त्री टीम। श्रद्धा के इस वीडियो को देख लोग काफी एक्साइटेड हैं। वहीं वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। स्त्री की कहानी की बात करें तो यह एक चुड़ैल के इर्द-गिर्द घूमती है जो गांव के वार्षिक समारोह के दौरान आकर पुरुषों को ले जाती है। यह कहानी वाकई काफी दिलचस्प और हॉरर थी। वहीं अब 5 साल बाद एक बार फिर श्रद्धा फिल्म की शूटिंग में जुट चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026