---Advertisement---

डांस को लेकर ट्रोलिंग के बीच क्यों रूमर्ड बॉयफ्रेंड Agastya Nanda के कान खींचती दिखीं Suhana Khan, देखें क्यूट अनसीन फोटो

Suhana Khan: सुहाना खान अपने बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के जन्मदिन के मौके पर एक अनसीन फोटो शेयर कर उन्हें बधाई देती हुई नजर आई। ट्रोलिंग के बीच आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2024 2:03 अपराह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) बीते दिन सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। दरअसल उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ जिस पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं लेकिन इस सब के बीच सुहाना अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) के साथ नजर आई। दरअसल अगस्त्य 23 नवंबर यानि आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो सुहाना ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान वह उनके कान खींचती हुई नजर आती है। आइए देखते हैं आखिर क्यों एक बार फिर सुहाना खान चर्चा में आ गई है।

Suhana Khan और Agastya Nanda की तस्वीर में क्या है स्पेशल

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो यह ब्लैक एंड व्हाइट है और इसे शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे।” इस दौरान वह ऑफ सोल्डर ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। सुहाना खान यहां अगस्त्य नंदा के कान खींचती हुई दिखाई दे रही है। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन और स्माइल इस बात को दिखाने के लिए काफी है कि दोनों एक दूसरे के साथ किस कदर क्लोज है।

फिल्म के अलावा भी Agastya Nanda और Suhana Khan की नजर आई बॉन्डिंग

अगस्त्य नंदा और सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुकी हैं और दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा भी वे एक साथ कई दफा क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए और उन्हें पार्टी से लेकर इवेंट तक में साथ में स्पॉट किया गया। दोनों को लेकर डेटिंग रुमर्स भी लगातार चर्चा में रही है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Suhana Khan क्यों हो रही डांस को लेकर ट्रोल

जहां तक बात करें सुहाना खान की तो बीते दिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उनके डांस करने के अंदाज को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। दरअसल एक स्मार्टफोन के प्रमोशन के दौरान सुहाना खान डांस करती हुई दिखाई दी जिसे लेकर लोग जमकर फटकार लगाने लगे और उनके डांसिंग स्किल्स पर सवाल उठाते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026