---Advertisement---

इन हसीनाओं संग डिनर डेट पर निकली Suhana Khan और Ananya Panday, कैजुअल लुक में भी फैंस को बनाया दीवाना

Suhana Khan Ananya Panday: सुहाना खान और अनन्या पांडे को हाल ही में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया और उनके साथ बॉलीवुड की और भी स्टार्ट किड्स नजर आई। फिलहाल उनका लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उनका जलवा देख फैंस हैरान हैं। आइए देखते हैं क्या खास है उनके लुक में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 11:25 पूर्वाह्न

suhana khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan Ananya Panday: बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी सुहाना खान और अनन्या पांडे एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड हैं। इस बात पर कोई दो राय नहीं है कि उन्हें अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। वहीं अब एक बार फिर अनन्या और सुहाना को स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान कई स्टार किड्स और भी नजर आई। दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुहाना और अनन्या अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ स्पॉट हुई है। इस दौरान चारों हसीनाएं कैजुअल लुक में दिखी और कैमरे की नजरें उन पर अटक गई है। आइए देखते हैं आखिर किस लुक में स्पॉट हुई बॉलीवुड की ये हसीनाएं।

कैजुअल लुक में छा गई ये हसीनाएं

जहां तक सुहाना खान की बात करें तो ‘द आर्चीज’ से वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। वहीं इस दौरान वह न्यूड कलर फिट टॉप के साथ डेनिम जींस को कैरी करती हुई नजर आई। वहीं अनन्या पांडे सुहाना को ट्विन करती हुई क्रॉप न्यूड टॉप और डेनिम में कातिलाना दिख रही है। नव्या नवेली नंदा की बात करें तो वह ब्लैक क्रॉप टॉप और जींस को लेदर जैकेट के साथ फ्लॉन्ट करती हुई दिखी तो शनाया कपूर इन सबसे अलग व्हाइट मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आई। चारों ही हसीनाओं के लुक पर फैंस की नजरे अटक गई है और वह कैजुअल लुक से भी कहर बरपाती हुई दिखीं।

चर्चा में रहती हैं ये हसीनाएं

कहने में दो राय नहीं है कि इन स्टार किड्स का जलवा फैंस के बीच खूब देखने को मिलता है। जहां सुहाना खान हाल ही में खुशी कपूर के साथ ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू की है वहीं अनन्या पांडे अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। कहा जा रहा है कि शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म से बहुत जल्द डेब्यू करने के लिए तैयार है तो नव्या नवेली नंदा बिजनेस में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। चारों हसीनाओं के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस की बोलती बंद हो गई है और यह लाइमलाइट में बनी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehnaaz Gill

मई 14, 2026

Abhishek Bachchan

मई 14, 2026

Dehradun News

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Bareilly Viral Video

मई 14, 2026

Cannes 2026

मई 14, 2026