---Advertisement---

इस फिल्म में बेटी Suhana Khan के साथ धमाल मचाएंगे Shah Rukh Khan, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

Suhana Khan: सुजाय घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें किंग खान अपनी बेटी के साथ तहलका मचाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट तो लाजमी है। इस फिल्म की शूटिंग भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2023 3:14 अपराह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बहुत जल्द डेब्यू के लिए तैयार है। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द आर्चीज‘ में सुहाना खान खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आने वाली है। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस सब के बीच फैंस को एक और खुशखबरी मिली है। पिछले कुछ समय से शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और कहा जा रहा है कि बाप और बेटी की यह जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है। जी हां, वहीं अब इस फिल्म की शूटिंग की तारीख भी सामने आ रही है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

कब रिलीज हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और सुहाना खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। सुजाय घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पहले सितंबर में ही शुरू होने वाली थी लेकिन लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर कोई भी गलती नहीं करना चाहते थे। इसलिए वे जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाह रहे हैं। हालांकि अब यह खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए किंग खान अपनी बेटी के साथ जनवरी में शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

काम में बिजी होने की वजह से हुई देरी

मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म का नाम ‘किंग’ होने वाला है। फिलहाल लोगों को इस फिल्म के टाइटल से लेकर बाकी अपडेट के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ेगा। जहां शाहरुख पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘जवान’ और डंकी को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं सुहाना भी अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर बिजी हैं और ऐसे में सुजाय की स्पाई थ्रिलर फिल्म के लिए वह समय नहीं निकाल पा रहे थे। हालांकि अब वे इस फिल्म को लेकर काम करना शुरू करेंगे और ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026