---Advertisement---

खुशी और अगस्त्य के साथ इस तरह धमाल मचाती नजर आई Suhana Khan, देख अटक गई लोगों की धड़कन

Suhana Khan: सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह एक बार फिर अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के साथ धमाका मचाती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है और उनकी एनर्जेटिक डांस मूव्स देखने के लिए देख लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2023 5:37 अपराह्न

Suhana Khan video
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। ‘द आर्चीज‘ से धमाका मचाने वाली सुहाना लाइमलाइट में बनी रहती हैं और फिलहाल वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। जहां बीते दिन सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे दोनों एक साथ स्टेज पर ताबड़तोड़ डांस करते हुए नजर आए थे। वहीं एक बार फिर सुहाना अगस्त्य के साथ धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। जी हां, एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों की निगाहें अटक गई है।

वीडियो में जलवा दिखा रहे स्टार किड्स

इस वीडियो में सुहाना खान फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। वेरोनिका के किरदार में उन्हें देखने के लिए फैंस जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शॉर्ट ड्रेस में भी उनकी खूबसूरती देखने लायक है। वह इस दौरान अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से धमाल मचा रही हैं। खास बात यह है कि इस दौरान खुशी कपूर भी मौजूद थी और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी। अगस्त्य के साथ खुशी और सुहाना मस्ती करती दिखाई दे रही हैं और यह स्टार किड्स लाइमलाइट में आ गए हैं।

सुहाना के डांस का नहीं है कोई जवाब

इस वीडियो को देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो गए कि आखिर किसकी एनर्जी सबसे ज्यादा है। यह बात सच है कि सुहाना खान की डांसिंग स्किल वाकई खास है और वह अपने ठुमके से लोगों को रिझाने में कामयाब हुई है। वहीं खुशी कपूर गोल्डन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। जहां तक ‘द आर्चीज’ फिल्म की बात करें तो यह 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है और नोबल पर आधारित है। फिलहाल सुहाना खान अपनी इस फिल्म की वजह से सुर्खियों में है। वहीं उनका यह वीडियो भी आग लगाने के लिए काफी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026