---Advertisement---

Jawan के ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी नहीं जा रही Sunil Grover की ‘गरीबी’! सड़क किनारे रेहड़ी लगाने पर फिर हुए मजबूर

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे कि लगभग 700 करोड़ की कमाई कर चुकी है 'जवान' फिल्म में नजर आ चुके इस एक्टर की हालत कैसी हो गई। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सुनील ग्रोवर सड़क पर चश्मा बेचते हुए नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे उनका दुकान देख लोग हैरान रह गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Sunil Grover
Follow Us
---Advertisement---

Sunil Grover: हाल ही में ‘जवान‘ फिल्म में नजर आने वाले सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर चर्चित नाम हैं। फैंस के बीच बने रहने का एक्टर कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब हरकत करके एक्टर लाइमलाइट में आ जाते हैं और फैंस उनके पोस्ट को देख हैरान रह जाते हैं। दरअसल सुनील कभी सड़क किनारे जूते पॉलिश करते हुए तो कभी सब्जियां बेचते हुए दिखाई देते हैं जिसके बाद फैंस हैरान रह जाते हैं। इतने बड़े एक्टर आखिर क्यों इस तरह सड़क पर सब्जी बेचने को मजबूर हो गए। इस सब के बीच लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं क्योंकि एक बार फिर सुनील ग्रोवर सड़क किनारे चश्मा बेचते नजर आए हैं।

चश्मे की दुकान लगाए नजर आए एक्टर

दरअसल सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया है जिसमें वह सड़क किनारे चश्मे के दुकान को खोले हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि एक महिला चश्मे को इधर से उधर देख रही है वहीं दुकान पर आए ग्राहक को सुनील ग्रोवर अलग-अलग डिजाइन के चश्मे पहनाकर उनके साथ मोल भाव करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि इस बार सुनील ग्रोवर चश्मे का दुकान लगाकर लोगों को इंप्रेस करने के लिए आए हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है जिसके बैकग्राउंड में ‘तेरी प्यारी प्यारी सूरत’ गाना मोहम्मद रफी की आवाज में चल रहा है।

सोशल मीडिया पर हर बार चर्चा में होते हैं सुनील

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इससे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में एक्टर पर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्हाइट शर्ट, कैप्री और ब्लैक जैकेट में सुनील हमेशा की तरह काफी सिंपल नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी अदाकारी एक बार फिर लोगों का दिल जीत गई। यह बात सच है कि सुनील ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा कर जाते हैं जो चर्चा में होता है। वर्कफ्रंट की बात करें सुनील ग्रोवर अपने किरदार गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और फैंस हमेशा याद करते हैं। वहीं हाल ही में वह शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026