---Advertisement---

आखिर क्यों Sunny Deol को पसंद नहीं आई ‘एनिमल’! भाई बॉबी की फिल्म को लेकर कह दी ये चौंकाने वाली बात

Sunny Deol: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म को लेकर हाल ही में सनी देओल बात करते हुए नजर आए और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब लाइमलाइट में है। उन्होंने कहा कि फिल्म उन्होंने देखी है और इसमें से कुछ सींस उन्हें पसंद नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉबी देओल को लेकर भी बातचीत की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2023 11:40 पूर्वाह्न

sunny deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: रणबीर कपूर बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल‘ फिलहाल काफी चर्चा में है। फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है और यह बात सच है कि मल्टी स्टारर फिल्म में सभी सितारे अपना जादू दिखाने में कामयाब हुए हैं। फिल्म में बॉबी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है। रणबीर कपूर के चचेरे भाई बने बॉबी फिल्म मे कम समय में ही अपना जलवा भी खेलने में कामयाब हुए। जाहिर तौर पर फैंस के बीच वह जबरदस्त चर्चा में है लेकिन इस सबके बीच गदर 2 एक्टर सनी देओल ने अपने भाई के फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहते नजर आए जो अब सुर्खियों में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

फिल्म देखने के बाद सनी ने कहीं ये बात

सनी देओल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्हें एनिमल मूवी पसंद नहीं आई लेकिन उन्हें कुछ सींस बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं। इस बारे में उन्हें बात करने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि एक्टर ने यह भी कहा कि फिल्म तो उन्हें पसंद आई लेकिन इसमें से कुछ चीजें उन्हें अच्छी नहीं लगी। हालांकि यह जताना तो उनका हक है लेकिन इस बारे में बात करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

सनी को कुछ चीजें नहीं है पसंद

फिल्म को लेकर सनी देओल हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं बॉबी के लिए वाकई काफी खुश हूं। मैंने एनिमल देखी है और मुझे पसंद भी आई। यह एक अच्छी फिल्म है लेकिन कुछ चीज ऐसी है जो मुझे फिल्मों में नहीं पसंद है। यहां तक कि अगर वह मेरी फिल्म भी हो तो भी नहीं। एक स्वतंत्र व्यक्ति के तौर पर मुझे पसंद या ना पसंद करने का अधिकार है। मैं इतना कहूंगा कि यह एक अच्छी फिल्म है इसके म्यूजिक भी अच्छे हैं और इसी से फिल्म चलता है।”

बॉबी को लेकर सनी ने कहीं ये बात

बॉबी देओल को लेकर उन्होंने कहा कि बॉबी तो हमेशा बॉबी रहे हैं लेकिन अब वह लॉर्ड बॉबी बन चुके हैं। वह उनके लिए काफी खुश हैं। बता दें कि बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी। वहीं फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य किरदार में दिखी। अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता के किरदार में दिखे तो बॉबी देओल उनके चचेरे भाई थे। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई है और अब तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026