---Advertisement---

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: ‘बवाल’ के बाद फिर पर्दे पर रोमांस करेंगे जाह्नवी और वरुण! इस तारीख को फिल्म देगी दस्तक

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: लो जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी जिसकी अनाउंसस सुनने के बाद लोग दंग रह गए हैं। दरअसल करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर खुद इस फिल्म का ऐलान किया जिसका नाम है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। इतना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2024 1:58 अपराह्न

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: लो जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी जिसकी अनाउंसस सुनने के बाद लोग दंग रह गए हैं। दरअसल करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर खुद इस फिल्म का ऐलान किया जिसका नाम है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। इतना ही नहीं फिल्म के टाइटल की घोषणा करते हुए रिलीज तारीख की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। ऐसे में वरुण और जाह्नवी को साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। यह एक लव स्टोरी है और निश्चित तौर पर काफी खास होने वाली है और फैंस के लिए यह तोहफे से कम नहीं है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari लव स्टोरी एंटरटेनमेंट से भरपूर


Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
फिल्म में वरुण धवन सनी संस्कारी का किरदार निभाएंगे तो जाह्नवी कपूर बनेंगी तुलसी कुमारी। फिल्म में दोनों एक दूसरे के साथ जमकर रोमांस करते हुए नजर आएंगे क्योंकि यह एक लव स्टोरी है ऐसे में उन्हें साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए। धर्मा मूवीज ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपका संस्कारी अपनी कुमारी को लेने के लिए रास्ते में है। यह लव स्टोरी एंटरटेनमेंट से भरपूर है और बड़ी स्क्रीन पर आ रही है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 18 अप्रैल 2025।”

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को करण जौहर शशांक खैतान और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ को भी डायरेक्ट किया था। गौरतलब है कि इससे पहले वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ‘बवाल’ फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया और ऐसे में एक बार फिर कमाल दिखाते भी नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 19, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17

अक्टूबर 19, 2026