---Advertisement---

Sushant Singh Rajput: सुसाइड से पहले भी एक्टर ने 4 महीने तक खुद को कर लिया था चारदीवारी में बंद, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत वह नाम जो इंडस्ट्री में हमेशा के लिए यादगार है। आज एक्टर भले ही इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए लेकिन फैंस के बीच उनकी अपनी एक अलग पहचान है। एक परफेक्ट डांसर से लेकर हर किरदार में फिट बैठने वाले सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 11:19 पूर्वाह्न

sushant singh rajput
Follow Us
---Advertisement---

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत वह नाम जो इंडस्ट्री में हमेशा के लिए यादगार है। आज एक्टर भले ही इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए लेकिन फैंस के बीच उनकी अपनी एक अलग पहचान है। एक परफेक्ट डांसर से लेकर हर किरदार में फिट बैठने वाले सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया हमेशा याद करेगी।यह बात सच है कि अपनी फिल्मों के लिए सुशांत कोई कसर नहीं छोड़ते थे और हर किरदार को बखूबी निभाते थे। हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था और आज से 3 साल पहले 14 जून 2020 को सुशांत इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। उनका जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था। हालांकि क्या आपको पता है कि सुसाइड करने से पहले भी सुशांत 4 महीने तक खुद को एक कमरे में बंद कर रखे थे। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

काबिलियत के दम पर बनाई पहचान

सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों से तो जरूर याद किए जाएंगे। उनके फैन इस बात से भी वाकिफ हैं कि सुशांत को किसी भी चीज की खोज करना अंतरिक्ष और प्राकृतिक चीजों में कितना प्यार था। अपने किसी भी किरदार में दिलो जान से घुस जाते थे और यही वजह है की डेब्यू फिल्म से ही सुशांत बड़े पर्दे पर छा गए। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कभी ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल में नजर आने वाले सुशांत कुछ ही समय में बॉलीवुड के चहेते सितारों की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे। अपनी काबिलियत के दम पर सुशांत सिंह ने वह कर दिखाया जिससे फैंस के बीच चर्चा में आ गए थे।

ये भी पढ़ें: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

किरदार में जान फूंक देते थे सुशांत

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत अपने किरदारों को निभाने के लिए काफी मेहनत करते थे। ‘एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार देख कर लोग चौंक गए थे और उनका लुक देख लोग कंफ्यूज हो गए थे। उन्होंने धोनी के किरदार को पर्दे पर इस कदर निभाया कि आज भी फिल्म एवरग्रीन है। हालांकि आज हम जिस वाक्य को दोहरा रहे हैं वह एक और फिल्म है जिसके लिए सुशांत ने खुद को 4 महीने तक कमरे में बंद कर लिया था। इस बारे में उन्होंने खुद ही खुलासा किया।

इस फिल्म के लिए सुशांत ने किया था खुद को बंद

अगर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म की बात करें तो ब्योमकेश बख्शी को कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में जासूस के किरदार में सुशांत हमारे दिल में बस गए। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद खुलासा किया कि इसमें लुक और पहनावे को अपनाना काफी आसान था और इसके लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी थी। हालांकि जासूस के किरदार में घुसने के लिए उन्होंने 4 महीने तक किसी से बात नहीं की थी और खुद को एक कमरे में बंद कर लिए थे। यही वजह है कि ब्योमकेश बख्शी में उनका जासूस का किरदार आज भी चर्चा में है। एक्टर में वह काबिलियत थी जिसके दम पर वह आगे जाकर एक महान अभिनेता बन सकते थे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026